ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
खेल

IPL 2020 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम का ऐलान, अब इन 6 टीमें में है रेस

नई दिल्ली। IPL का पूरा नाम वैसे तो इंडियन प्रीमियर लीग है, लेकिन हर साल जैसे ये टूर्नामेंट खेला जा रहा है, उस हिसाब से कहा जा सकता है कि ये इनक्रेडिबल प्रीमियर लीग है, क्योंकि इस लीग में हर बार ऐसा देखा जाता है कि आखिर तक प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों का फैसला नहीं होता है। यहां तक कि किसी टीम के जीतने और किसी टीम के हारने से दूसरी टीमों को भी फायदा होता है। यही देखा गया आइपीएल 2020 के 49वें मैच के बाद जब चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा दिया तो एक टीम आइपीएल के 13वें सीजन के प्लेऑफ में पहुंच गई।

दरअसल, दुबई में खेले गए इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और कोलकाता नाइट राइडर्स ने 172 रन बनाए। वहीं, सीएसके ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया। जैसे ही चेन्नई ने मुकाबला जीता। वैसे ही आइपीएल के 13वें सीजन की एक टीम के नाम से सामने क्वालीफायर्स का टैग लग गया। ये टीम कोई और नहीं, बल्कि चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस है, जिसने सबसे पहले 8 मुकाबले जीतकर 16 अंक हासिल किए हैं और प्लेऑफ में जगह बना ली है, क्योंकि अब चार ही टीमें 16-16 अंकों तक पहुंच पाएंगी

IPL 2020 के प्लेऑफ की रेस से चेन्नई सुपर किंग्स पहले ही बाहर हो चुकी है और मुंबई की टीम क्वालीफाई कर गई है, लेकिन अभी भी 6 टीमों के पास बाकी के तीन स्थान हासिल करने का मौका है। दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीम अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं, लेकिन इन 6 टीमों में से 3 टीमें ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाएंगी। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सिर्फ एक-एक मैच जीतना है।

वहीं, किंग्स इलेवन पंजाब को अपने बाकी बचे दोनों मुकाबले जीतने हैं। वहीं, बाकी टीमें 14-14 प्वाइंट्स पर पहुंचेंगी। इसके बाद नेट रनरेट के आधार पर प्लेऑफ की बाकी टीमों का फैसला होगा, लेकिन आइपीएल 2020 के बाकी बचे 7 लीग मैच काफी दिलचस्प होने वाले हैं। यूएई में खेले जा रहे आइपीएल 2020 का फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को दुबई में खेला जाएगा। इससे पहले दो क्वालीफायर और एक एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button