ब्रेकिंग
यमुना को निर्मल बनाने, नालों की सफाई… दिल्ली जल बोर्ड करोड़ों रुपये की परियोजनाओं पर खुद लेगा निर्णय... जब अधिकारियों ने उठाई नरसिंह भगवान की फोटो… पीछे मिला लाखों का गांजा, जानें रेड की पूरी कहानी मुझे उम्मीद है कि मैं 30-40 साल तक और जीवित रहूंगा… दलाई लामा ने उत्तराधिकारी विवाद पर लगाया विराम ‘आदिवासी महिलाएं टैक्सपेयर बन रहीं…’ केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम बोले- ऐसे प्रयासों से विकसित भारत को ... ऑपरेशन सिंदूर से लेकर जनगणना 2027 तक…जानिए कौन हैं सुमिता मिश्रा, जिन्हें सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदार... मथुरा छोड़कर चले जाएं… हेमा मालिनी के बयान पर BJP नेता ने कसा तंज, बोले- बाहर के लोग बाहर जाएं क्या पहले ही लिखी जा चुकी थी सिवान ट्रिपल मर्डर की स्क्रिप्ट? आक्रोशित ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घ... कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानदारों को अपनी पहचान नहीं करनी होगी सार्वजनिक, QR कोड में छिपी होगी हर जा... शराब की जगह बोतल में पानी मिलाकर बेचते थे, गाजीपुर में कैसे हुआ फर्जीवाड़ा? दो अरेस्ट किसी कीमत पर छोड़ा न जाए… पटना में बिजनेसमैन की हत्या पर पुलिस से बोले सीएम नीतीश
देश

मुंबई में आफत: मौसम विभाग ने आज भी जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में मानसूनी बरसात अपने साथ आफत लेकर आई है। भारी बारिश के चलते हुई घटनाओं में 8 लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। मौसम विभाग ने मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में शनिवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

मुंबई में पिछले 45 वर्षों में सबसे अधिक देरी से इस बार मानसून पहुंचा है। मुंबईवासी जब शुक्रवार सुबह जगे तब भारी बारिश उन्हें नजर आयी। लेकिन कुछ घंटों की बारिश से उन्हें जलभराव, ट्रेनों की देरी, यातायात जाम जैसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।  दादर, वडाला, वर्ली, कुर्ला, चेंबूर, बांद्रा, अंधेरी, कांदिवली, विक्रोली, कंजुरमार्ग और भांडुप जैसे इलाकों से जलभराव की सूचना मिली।

महाराष्ट्र के पालघर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी जबकि अकोला में दो किसानों की मौत हो गयी। नासिक जिले में बारिश जनित घटनाओं में एक किशोर लड़की समेत दो लोगों की मौत हो गयी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार मुंबई की जीवनरेखा मानी जानी वाली उपनगरीय ट्रेन सेवाएं बारिश की वजह से 10 से 15 मिनट की देरी से चलीं।

वहीं इस बीच भारी बारिश ने निकाय अधिकारियों की मुश्किलें कम कर दी है। उन्होंने कहा कि बारिश होने से महानगर में पानी की आपूर्ति करने वाले जलाशयों के जल भंडार को बढ़ाने में मदद मिलेगी। मॉनसून का मिजाज बदलता रहा था, इसलिए नगर निगम प्रशासन को मुंबईकरों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी झीलों से पानी के आरक्षित भंडार का उपयोग करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button