ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
देश

खुशखबरी! अब एक राशन कार्ड से देश में किसी भी दुकान से खरीद सकेंगे अनाज

जनता का दिल जीतकर एक बार फिर प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी सरकार जनता के लिए रिटर्न गिफ्ट लेकर आई है। केंद्र सरकार बहुत जल्द ‘एक देश-एक राशन कार्ड’ योजना लागू करने जा रही है। इस योजना के तहत एक राशन कार्ड से देश की किसी भी दुकान से अनाज खरीदा जा सकेगा। केन्द्रीय उपभोक्ता मामले और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने कहा है कि बहुत जल्द देश को इस योजना का लाभ मिल सकेगा।  पासवान ने शुक्रवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल में बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पूरी तरह से ‘कैशलेस’ बनाए जाने के साथ ही सरकार की योजना ‘वन नेशन वन राशन’ कार्ड की सुविधा भी उपलब्ध कराने की है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को देश में कहीं भी अपने हिस्से का राशन प्राप्त करने की सुविधा मिल सकेगी।

पासवान ने एक पूरक प्रश्न के जवाब में बताया कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित लक्ष्य के तहत 2030 तक देश को गरीबी से मुक्त कराने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अनुसार शहरी क्षेत्रों में 50 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों में 75 प्रतिशत आबादी को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के दायरे में लाने की दिशा में सरकार काम कर रही है।  उन्होंने बताया कि देश की दो तिहाई आबादी को पीडीएस के दायरे में लाते हुए दो रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गेंहू और तीन रुपये प्रति किलोग्राम की दर से चावल मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने पीडीएस में वितरण संबंधी किसी तरह की खामी से इंकार करते हुए कहा कि व्यवस्था पूरी तरह से कैशलेस होने के बाद इसमें हेराफेरी की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी। पासवान ने स्पष्ट किया कि पीडीएस के दायरे में आने के लिए लाभार्थी को आधार कार्ड दिखाने की अनिवार्यता नहीं है। केंद्र सरकार ये योजना फिलहाल तो शुरु तो नहीं हुई है लेकिन जलद ही सरकार जनता के लिए ये तोहफा लेकर आने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button