ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
खेल

CWC 2019: भारत के साथ मुकाबले से पहले जॉनी बेयर्स्टो का बड़ा बयान, इंग्लैंड को लेकर कह डाली ये बात…

लंदन: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में अपनी धाकड़ बल्लेबाजी का कमाल दिखाने में नाकाम रहे इंग्लैंड के विकेटकीपर जॉनी बेयर्स्टो ने भारत के खिलाफ 30 जून को होने वाले मुकाबले से पहले एक बड़ा बयान दिया है। टूर्नामेंट में खिताब की दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड की टीम ग्रुप स्तर पर तीन मैच हार चुकी है। इस वजह से उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को गहरा झटका लगा है।

बेयर्स्टो ने कहा, ‘लोग चाहते हैं कि हम नाकाम हों। वे नहीं चाहते कि हम जीतें। यह इंग्लैंड में होता है। इसमें कोई नई बात नहीं।’ इस सलामी बल्लेबाज ने अपने साथियों से कहा कि वे चारों ओर हो रही आलोचनाओं से घबराएं नहीं और बाकी बचे मैचों में अपना स्वाभाविक खेल खेलने पर ध्यान केंद्रित करें। बेयर्स्टो ने आगे कहा, ‘हमें रिलैक्स होने की जरूरत है। आप जितना दबाव लेंगे, आप उतना ही अपने अंदर सिमटते जाएंगे। ऐसे में आप अपना स्वाभाविक खेल नहीं खेल सकते।’

जॉनी बेयर्स्टो मौजूदा विश्व कप में अब तक खेले 7 मैच की 7 पारियों में 245 रन बना चुके हैं। वो अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे पायदान पर हैं। विश्व कप के उद्घाटन मैच की पहली गेंद पर खाता खोले बगैर पवेलियन लौटने वाले बेयर्स्टो ने इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ 32, बांग्लादेश के खिलाफ 51, वेस्टइंडीज के खिलाफ 45 रन की पारी खेली।

इसके बाद उनका बल्ला अफगानिस्तान के खिलाफ जमकर चला और उन्होंने 90 रन की पारी खेली। लेकिन फॉर्म का ये सिलसिला श्रीलंका के खिलाफ जारी नहीं रहा और वो एक बार फिर खाता खोले बगैर पवेलियन वापस लौट गए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी वो केवल 27 रन बना सके। इन दोनों ही मैचों में इंग्लैंड को हार का मुंह देखना पड़ा। और अब सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए उसे संघर्ष करना पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button