ब्रेकिंग
Bijnor Road Accident: बिजनौर में बेकाबू कार ने खाना खा रहे लोगों को रौंदा, पंजाब के 3 व्यापारियों की... महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: मंत्री कार्यालयों से 550 कर्मचारियों की मूल विभागों में वा... Indian Railways Alert: दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का फेरबद... Noida Street Food Hub: इंदौर की ‘56 दुकान’ की तर्ज पर नोएडा में बनेंगे 2 नए फूड मार्केट, 24 घंटे खुल... Dumka Crime News: दुमका में 23 वर्षीय विवाहिता से दरिंदगी, जीजा ने साथी संग मिलकर जंगल में किया दुष्... Canada Work Permit New Rules: बिना स्टडी परमिट 6 महीने तक कोर्स कर सकेंगे विदेशी कामगार, IRCC ने जार... Ludhiana Jail Security: जेल सुरक्षा के दावों की खुली पोल, चेकिंग के दौरान बंदियों से मिला नशीला पदार... Gurdaspur Fraud Case: कंस्ट्रक्शन कंपनी में पार्टनरशिप का झांसा देकर 18.84 लाख की ठगी, हिमाचल के व्य... Ludhiana Shocker: लुधियाना में हैवानियत की हदें पार, 3 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाला पड़ोसी दबोच... Punjab Congress Reshuffle: पंजाब कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारी, सचिन पायलट के साथ नई को-इंचार्ज...
देश

डिसइंफेक्टेंट टनल में लोगों पर केमिकल छिड़काव को SC ने बताया हानिकारक, सरकार से बैन को कहा

नई दिल्ली। कोरोना से बचाव के लिए डिसइंफेक्टेंट टनल में लोगों पर रसायन छि़़डकाव और उनको अल्ट्रावायलेट किरणों से गुजारने को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मानते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इस पर पाबंदी लगाने का आदेश दिया है। अदालत ने सरकार से इस पर विचार करने और जरूरी निर्देश जारी करने को कहा है। कोर्ट ने लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए इस संबंध में एक महीने के भीतर जरूरी कार्रवाई करने को कहा है।

न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने यह आदेश दिया है। गुरसिमरन ने याचिका में कहा कि इस तरह के टनल पर पूरी तरह रोक लगनी चाहिए। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने माना था कि डिसइंफेक्टेंट टनल में किया जाने वाला छिड़काव सेहत के लिए हानिकारक है।

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि केंद्र सरकार ने अपने हलफनामे में स्वयं माना है कि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और इसकी सलाह नहीं दी जाती है। केंद्र के पास डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के तहत व्यापक शक्तियां और जिम्मेदारी है। कोर्ट ने केंद्र को निर्देश दिया कि वह इन शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए टनल में लोगों पर केमिकल छिड़काव और कृत्रिम अल्ट्रावयलेट किरणों से गुजारने पर पाबंदी लगाने या उसका नियमन करने पर विचार कर जरूरी निर्देश जारी करे।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए डिसइंफेक्टेंट टनल के इस्तेमाल, उत्पादन, इनके इंस्‍टालेशन और प्रचार पर तत्काल रोक लगाने संबंधी एक जनहित याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा था। गुरसिमरन सिंह नरूला (Gursimran Singh Narula) की ओर से यह याचिका दाखिल की गई थी। याचिका में  डिसइंफेक्टेंट टनल के इस्तेमाल, उत्पादन, इनके इंस्‍टालेशन और इनके प्रचार पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई थी। इन सुरंगों में लोगों को रोगाणुमुक्त करने के लिए कार्बनिक रोगाणुनाशकों (organic disinfectants) का छिड़काव किया जाता है।

Related Articles

Back to top button