ब्रेकिंग
Who is Makhanlal Sarkar: कौन हैं 98 वर्षीय माखनलाल सरकार? जिनके सम्मान में पीएम मोदी ने झुकाया सिर औ... Inspirational News: जब महिला पुलिस अधिकारी बनीं 12 साल के नाविक की 'मां'; पतवार छुड़वाकर थमाई किताब,... Wedding Brawl: ‘जूता नहीं चुराने देंगे...’ रस्म के दौरान मंडप में बवाल; दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच चल... Civic Issues: कानपुर में सीवर की समस्या पर बवाल; छत पर चढ़कर महिला ने दी जान देने की धमकी, प्रशासन मे... Mother's Day 2026: एक हाथ में बंदूक, दूसरे में ममता! मिलिए उन 'Super Cop Moms' से जो अपराधियों और जि... Ujjain News: उज्जैन की कांता गोयल ने पेश की इंसानियत की मिसाल, 350 अनाथ बच्चों को दिया मां का प्यार ... Chandranath Murder Case: यूपी की ओर मुड़ी जांच की आंच; संभल और बदायूं में बंगाल पुलिस की छापेमारी, द... Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर यू-टर्न लेगा मौसम; अगले 2 दिन बारिश का अलर्ट, बिहार में ओलावृष्टि... Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ...
देश

बिहार चुनाव: 99 सीटों पर 2000 से कम का अंतर, कहीं भी पलट सकते हैं नतीजे

पटना: बिहार की 243 विधानसभा की सीटों पर मतगणना सुबह 8 बजे से लगातार जारी है। ताजा रुझानों के अनुसार राज्य में एक बार फिर से नीतीशे के सर ताज की वापसी होते नजर आ रही है। फिलहाल ये तो रूझान हैं जो कभी भी बदल सकते हैं। बता दें कि मतगणना के शुरूआती दौर में महागठबंधन ने बड़ी बढ़त बनाई थी लेकिन कुछ घंटों बाद ही स्थिति बदल गई।

शुरूआती रूझानों में NDA को स्पष्ट बहुमत
बिहार की 243 विधानसभा सीटों के शुरुआती रुझानों में एनडीए की सरकार बनती नजर आ रही है। ताजा जानकारी के अनुसार एनडीए 125 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि महागठबंधन ने 107 सीटों पर बढ़त बना रखी है। वहीं बीजेपी राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बीजेपी फिलहाल 72 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि आरजेडी दूसरी बड़ी पार्टी है जो कि 66 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

ये सीटें बदल सकती हैं रूझान
दोपहर 12 बजे के आंकड़ों के अनुसार करीब बिहार  में 20 फीसदी वोटों की गिनती ही हो पाई है। ऐसे में 99 सीटें ऐसी हैं जिसमें वोटों का मार्जिन 2000 वोटों से भी कम हैं। वहीं 54 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जिसमें वोटों का अंतर 1000 से भी कम है। जबकि 28 सीटें ऐसी हैं जहां 500 वोटों से भी कम का अंतर है। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है सीटें कभी भी रुझान बदल सकती हैं। ऐसे में फिर से ट्विस्ट देखने को मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button