ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

दिल्ली-NCR में गंभीर श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण का स्तर, पटाखों का प्रतिबंध हो गया धुआं-धुआं

नई दिल्ली। Delhi Air Pollution 2020: दिल्ली-एनसीआर में मनाही के बावजूद दिवाली पर जमकर पटाखे फोड़े गए। इसकी वजह से प्रदूषण में जबरदस्त इजाफा हुआ है। राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। वायु प्रदूषण के कारण ज्यादातर इलाकों में धुंध छा गया है। इसकी वजह से दृश्यता काफी कम हो गई है।  दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) के आंकड़े के अनुसार, रविवार सुबह दिल्ली के आइटीओ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 461दर्ज किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है। यहां पर भी हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है।

आग में झुलकर एक की मौत

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार, दिल्ली के मुंडका इलाके में शनिवार रात एक गोदाम में आग लग गई। आग में झुलकर एक शख्स की मौत हो गई। दमकल की 22 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

यमुनापार में पटाखों का प्रतिबंध हो गया धुआं-धुआं

दिल्ली सरकार व एनजीटी द्वारा पटाखों के फोड़ने पर लगाया गया प्रतिबंध दीपावली पर यमुनापार में धुआं-धुआं हो गया। शाम से शुरू हुई आतिशबाजी रात तक जारी रही। यमुनापार में ऐसा कोई इलाका नहीं बचा जहां आतिशबाजी न हुई हो। आसमान में प्रदूषण छाया रहा। पुलिस और प्रशासन की नाक के नीचे लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। सड़क से लेकर पार्क व घरों की छतों पर जमकर पटाखे फोड़े गए। बहुत से लोगों ने सिर्फ यह सोचकर पटाखे फोड़े की सिर्फ दीवाली पर ही प्रतिबंध क्यों लगाया जाता है। जिस तरह से दीवाली पर आतिशबाजी हुई उससे जग जाहिर है कि प्रशासन प्रतिबंध लगाने में नाकाम साबित हुआ और दीवाली से पहले चोरी छिपे जमकर पटाखों की बिक्री हुई। प्रदूषण से लोगों को सांस लेने में काफी समस्या हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी कोरोना संक्रमितों को उठानी पड़ी। धुएं से बचने के लिए बहुत से लोगों ने शाम से अपने घर के दरवाजे व खिड़कियां बंद कर ली थी।

गुरुग्राम में भी फोड़े गए पटाखे

वहीं, देशभर में दीपावली धूमधाम से मनाई गई, लेकिन साइबर सिटी के सुशांत लोक, पालम विहार, सरस्वती विहार, चक्करपुर, अर्जुन नगर, सेक्टर सात एक्सटेंशन, सोहना रोड स्थित कई सोसायटियों की बात करें तो यहां पटाखे खूब फोड़े गए। हालांकि एनजीटी ने दीपावली पर आतिशबाजी करने पर रोक लगा रखी है, इसके बावजूद गुरुग्राम में जमकर आतिशबाजी हुई। आतिशबाज़ी के बाद देर रात साइबर सिटी की गगनचुंबी इमारतें एंव दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस वे वायु प्रदूषण व धुंध में सिमटा नज़र आया। साइबर हब के समीप धुएं का गुब्बार नजर आया। वहीं हर तरफ जले हुए पटाखे बिखरे नजर आए।

Related Articles

Back to top button