ब्रेकिंग
Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध चीनी नागरिक गिरफ्तार, ई-रिक्शा से जा रहा था नेपाल, SSB ने दब... Telangana POCSO Case: पॉक्सो मामले में बंदी भगीरथ को झटका, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद किया स... Bengal Politics: सॉल्ट लेक में टीएमसी दफ्तर से बरामद हुए कई आधार कार्ड, बीजेपी के ताला खोलने के बाद ... Ulhasnagar Crime News: उल्हासनगर में इंसानियत शर्मसार! मंदिर प्रवेश विवाद में महिलाओं के बाल काटे, च... Samba Narco Demolition: सांबा में ड्रग तस्करों के 'नार्को महलों' पर चला बुलडोजर, 60 करोड़ की 50 कनाल... Delhi Startup Scheme: दिल्ली में महिलाओं को स्टार्टअप के लिए मिलेगा ₹10 करोड़ का बिना गारंटी लोन, सी... Bharatmala Expressway Accident: बालोतरा में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्कॉर्पियो, गुजरात के 3 श्... केरल शपथ ग्रहण: सीएम वी डी सतीशन के साथ 20 मंत्री भी लेंगे शपथ; राहुल, प्रियंका और खरगे रहेंगे मौजूद CBSE 12th Result: सीबीएसई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद पर शिक्षा सचिव संजय कुमार का बड़ा बयान, फी... Jamui Viral News: जमुई में बुढ़ापे के अकेलेपन से तंग आकर 65 के बुजुर्ग और 62 की महिला ने मंदिर में र...
देश

महबूबा का फिर ‘कश्मीर राग’, कहा- मुसलमानों से छेड़छाड़ का अंजाम खतरनाक होगा

अपने विवादित बयानों के कारण हमेशा चर्चा में रहने वाले जम्मू-कश्मीर की साबिक चीफ मिनिस्टर महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर कश्मीर राग छेेड़ते हुए कहा कि मुसलमानों से छेड़छाड़ का अंजाम खतरनाक होगा। इतना ही नहीं उन्होंने इसका अंजाम तक भुगतने का तक की चेतावनी दे डाली है।

उन्होंने कहा कि सरकार गुज्जर बकरवाल तबके को खदेड़ रह है और हिंदुस्तान से दूसरे लोगों को यहां बसाना चाहती है। उन्होंने कहा कि इन अमन पसंद मुस्लिमों को जबरदस्ती धकेला जा रहा है। इनके साथ छेड़छाड़ मत कीजिए, इसके बहुत खतरनाक अंजाम भुगतने पड़ सकते हैं।  मुफ्ती ने आगे कहा कि सरकार ने जम्मू-कश्मीर में एक नाजायत कार्रवाई शुरू की है। इसके तहत गुज्जर बकरवाल समुदाय के लोगों को हटाया जा रहा है। सरकार जानबूझकर मुसलमानों को निशाना बना रही है।

यह पहला मामला नहीं जब उन्होंने विवादित बयान दिया हो। इससे पहले उन्होंने कहा था कि एलओसी के दोनों तरफ हताहतों की बढ़ती तादाद बेहद दुखद है। हिंदुस्तान और पाकिस्तानी कयादत सियासी मजबूरियों से ऊपर उठकर बातचीत करें। वाजपेयी जी और मुशर्रफ साहब के दरमियान जंगबंदी पर बनी इत्तेफाक राए और अनुपालन को बहाल किया जाता है तो यह अच्छी शुरूआत होगी।

Related Articles

Back to top button