ब्रेकिंग
Super El Nino Impact: मई-जून में क्यों उबल रहा है देश? मौसम वैज्ञानिकों ने दी मानसून कमजोर होने और स... RG Kar Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर नगर निगम का बड़ा एक्शन; अवैध घर गिराने का आदेश West Bengal Free Bus Scheme: बंगाल में 1 जून से महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा; इस तरह ... India-Bangladesh Border: भारत-बांग्लादेश सीमा पर अभेद्य सुरक्षा; BSF ने खुले हिस्सों में शुरू किया ब... Rajya Sabha Election 2026: 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का एलान; 18 जून को वोटिंग, खरगे-... Delhi Riots Case: उमर खालिद को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली 3 दिन की अंतरिम जमानत; मां की सर्जरी के लिए र... Mount Everest Tragedy: माउंट एवरेस्ट फतह करने के बाद 2 भारतीय पर्वतारोहियों की मौत; नीचे उतरते समय ह... Uttarakhand News: 'सड़कों पर नमाज़ बर्दाश्त नहीं, कानून का राज सर्वोपरि'—सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड... Himachal School Bag Policy: हिमाचल में स्कूली बच्चों को भारी बस्ते से मुक्ति; शारीरिक वजन के 10% से ... Delhi Government: दिल्ली सरकार का बड़ा प्रशासनिक सुधार; ई-टेंडरिंग को डिजिटल बनाने के लिए DeGS और SB...
देश

दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में थोड़ी साफ हुई हवा, कुछ इलाकों में अब भी सांस लेना मुश्किल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और यह मध्यम श्रेणी में आ गया। इससे पहले बारिश और तेज हवा चलने के कारण प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज की गई। कुछ इलाकों में अब भी सांस लेना मुश्किल है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मोबाइल ऐप समीर के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 168 दर्ज किया गया है जो मध्यम श्रेणी में आता है। यह सोमवार के 221 के मुकाबले बेहतर है जो खराब श्रेणी में आता है। वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाले पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सफर ने कहा है कि यह सुधार कुछ समय के लिये हैं और बृहस्पतिवार को यह दोबारा खराब श्रेणी में पहुंच जायेगा।

राजधानी में रविवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 435 जबकि शनिवार को 414 दर्ज किया गया था । शून्य से 50 के बीच वायु गुणसवत्ता सूचकांक को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है। सफर के अनुसार सोमवार की सुबह दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में था।

Related Articles

Back to top button