ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

इस साल भारतीय अमीरों में सबसे अधिक बढ़ी गौतम अडानी की संपत्ति, इस मामले में मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ा

नई दिल्ली। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति इस साल भारतीय अमीरों में सबसे अधिक बढ़ी है। इस मामले में अडानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अडानी की संपत्ति में इस साल 19.1 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। वहीं, मुकेश अंबानी की संपत्ति में साल 2020 में 16.4 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है।

अगर हम इस साल गौतम अडानी की संपत्ति में हुए इजाफे को भारतीय रुपये में देखें, तो इस साल के पहले साढ़े 10 महीनों में उनकी संपत्ति में 1.41 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। अर्थात गौतम अडानी की संपत्ति में प्रतिदिन 449 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

साल 2020 में हुई इस जोरदार बढ़त से गौतम अडानी की संपत्ति 30.4 बिलियन डॉलर हो गई है। इसके फलस्वरूप अडानी दुनिया के 40 वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। वहीं, आरआईएल के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बात करें, तो उनकी कुल संपत्ति अब इस वर्ष 16.4 बिलियन डॉलर की बढ़ोत्तरी से 75 बिलियन डॉलर हो गई। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार, मुकेश अंबानी इस समय दुनिया में 10वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

टेस्ला और स्पेस एक्स के प्रमुख 49 वर्षीय एलन मस्क की संपत्ति में इस साल दुनिया में सबसे अधिक बढ़ोत्तरी हुई है। उनकी संपत्ति 95 बिलियन डॉलर बढ़कर 123 बिलियन डॉलर हो गई है। वहीं, इस साल अमेजन के जेफ बेजोस की संपत्ति में 68 बिलियन डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई है।

एलन मस्क अब दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, तेजी से ग्रोथ करते टेस्ला के शेयरों द्वारा 16 और 17 नवंबर को मस्क की संपत्ति में 7.6 बिलियन डॉलर जोड़ने से मस्क दुनिया के शीर्ष अमीर लोगों की सूची में मार्क जुकरबर्ग को पीछे छोड़ पाए है।

Related Articles

Back to top button