ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: विजय को 2029 में PM उम्मीदवार बनाने पर TVK और कांग्रेस में तकरार, मंत्री सेंगोट... Budgam Encounter: बडगाम में सेना का ‘ऑपरेशन अशदार’, सुरक्षाबलों ने मार गिराया 1 आतंकी; AK राइफल बराम... दिल्ली के सभी 39 सब-डिवीजनों में सब-रजिस्ट्रार नियुक्त: पहली बार IT आधारित रैंडमाइजेशन से पोस्टिंग Madhubani Court News: मधुबनी कोर्ट से हथकड़ी छुड़ाकर भागा कैदी, 3 घंटे बाद स्टेडियम रोड से दोबारा गि... Uttarakhand Politics: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद के बीच BJP का चुनावी शंखनाद, 9 सितंबर से नितिन नवीन ... Mumbai News: गोरेगांव में आरे मेट्रो स्टेशन के नीचे लग्जरी बस में लगी भीषण आग, धमाके के बाद मची अफरा... Jadavpur University Row: जादवपुर यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर 'ऋषि अरबिंदो' रखने की मांग, BJP विधायक के ... Digital Arrest Cyber Fraud: सीबीआई का देशभर में 'ऑपरेशन चक्र-VI', 20 राज्यों में 89 ठिकानों पर छापेम... सुपौल के बसबिट्टी कुंवर टोला की अनोखी जन्माष्टमी: विसर्जन के दिन नहीं जलता चूल्हा, चूड़ा-दही पर रहते... बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर गंभीर आरोप: पत्नी अर्चना पांडा ने दर्ज कराई मारपीट की शिका...
देश

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित 8 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ आज पीएम मोदी की अहम बैठक, वैक्सीन पर भी चर्चा

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में कोरोना महामारी के फिर से तेजी से पैर पसारने से चिंतित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ आज बैठक करेंगे। मुख्यमंत्रियों के साथ राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी इसमें शामिल होंगे। यही नहीं, वह कोरोना वैक्सीन के वितरण के लिए अपनाई जाने वाली योजना को लेकर भी विचार विमर्श करेंगे। यह बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंह के जरिए होगी। सूत्रों के अनुसार, इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल होंगी। इससे पहले भी पीएम इस मुद्दे को लेकर बैठक कर चुके हैं।

इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री आज देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित जिन 8 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे, उनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, गुजरात, केरल और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। इन राज्यों में बीते दिनों कोरोना के मामलों में अचानक उछाल देखा गया है। जानकारी के मुताबित, इन मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की मीटिंग सुबह 10.30 बजे से 12 बजे के बीच होगी।

कोरोना वैक्सीन को लेकर भी एक बैठक

आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा पीएम मोदी एक अन्य बैठक भी करेंगे। इस दूसरी अहम बैठक में कोरोना की वैक्सीन को लेकर चर्चा होगी। इस मीटिंग में पीएम मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना वैक्सीन के वितरण को लेकर चर्चा करेंगे।

दिल्ली में लगातार चौथे दिन 100 से ज्यादा मौतें

दिल्ली में कोरोना की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। यहां लगातार चौथे दिन सौ से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है। सोमवार को यहां 4,454 नए मामले सामने आए। लेकिन बीते 24 घंटे में 121 मरीजों की मौत हुई। कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ने से दिल्ली में कोरोना बेकाबू लग रहा है।

इस बीच, देश के कई राज्यों के शहरों में कोरोना के बेकाबू हालात के बीच नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। इन राज्यों में गुजरात और राजस्थान शामिल हैं। अहमदाबाद में नाइट कर्फ्यू 7 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। कर्फ़्यू रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा। इसके अलावा गुजरात में शादी और किसी भी धार्मिक प्रसंग को इजाजत नहीं दी जाएगी। गुजरात सरकार ने शादी, रिसेप्शन और अन्य समारोहों में 100 लोगों के शामिल होने की इजाजत दी है, इसके अलावा अंतिम संस्कारों में 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई है।

Related Articles

Back to top button