ब्रेकिंग
झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद... दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब... BSF Firing Amritsar: घरिंडा के BOP दाओके में BSF की फायरिंग, सीमा पार करने की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढ... भारत में डेटा सेंटर क्रांति: 2030 तक पैदा होंगी 4.33 लाख नौकरियां, रियल एस्टेट में 19.5 करोड़ वर्ग फ...
मध्यप्रदेश

राजा रघुवंशी की हत्या से ठीक पहले का Video वायरल, गलती से टूरिस्ट के कैमरे में हो गया था रिकॉर्ड, पति के आगे चलती दिखी सोनम

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या को पूरे 24 दिन बीत चुके हैं. राजा की हत्या के आरोप में पत्नी समेत पांचों आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं. उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. इस बीच अब राजा की हत्या से ठीक पहले का वो वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक टूरिस्ट के कैमरे में पति-पत्नी ट्रैक करते हुए दिखे. राजा-सोनम दोनों ही ट्रैक के लिए जा रहे थे. वहीं, एक टूरिस्ट अपना वीडियो बना रहा था. उसी के कैमरे में राजा-सोनम भी दिखे.

वीडियो में सोनम आगे चलती दिखी तो वहीं राजा उसके पीछे. सोनम में सफेद टीशर्ट पहनी थी. राजा ने सफेद स्लीवलेस टीशर्ट पहनी थी. दरअसल, शिलांग घूमने गए एक शख्स ने सोशल मीडिया पर यह दावा किया है कि डबल डेकर ब्रिज की ट्रिप के दौरान जब वह वीडियो बना रहा था, तो उसके फ्रेम में राजा और सोनम रघुवंशी भी कैद हो गए. दोनों ऊपर की ओर जा रहे थे. दावा किया जा रहा है कि सोनम ने वही सफेद शर्ट पहनी हुई थी, जो बाद में राजा रघुवंशी के शव के पास मिली थी.

देव सिंह नाम के इस शख्स ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा- मैं 23 मई 2025 को मेघालय डबल डेकर रूट ब्रिज की यात्रा पर गया था और वीडियो रिकॉर्ड किया था. कल मैं वीडियो देख रहा था और मुझे इंदौर के उस कपल की रिकॉर्डिंग मिली. सुबह करीब 9:45 का समय था, जब हम नीचे जा रहे थे और राजा-सोनम नोगरीट गांव में रात बिताने के बाद ऊपर जा रहे थे. वीडियो शेयर करने वाले शख्स ने आगे लिखा- मुझे लगता है कि यह इन दोनों की आखिरी रिकॉर्डिंग थी. सोनम ने वही सफेद शर्ट पहनी हुई थी जो राजा के पास मिली थी. मुझे उम्मीद है कि इससे मेघालय पुलिस को भी मामले को सुलझाने में मदद मिलेगी.

‘राजा सामान्य दिख रहा था’

देव सिंह ने राजा रघुवंशी को वीडियो में देखते हुए लिखा, “जब भी मैंने वीडियो में राजा को देखा, मुझे उसके बारे में बहुत बुरा लगा. वह सामान्य दिख रहा था लेकिन उसे नहीं पता था कि उसके लिए क्या इंतजार कर रहा होगा. मेरे पास एक और वीडियो है जिसमें इंदौर के 3 अन्य लोग भी देखे जा सकते हैं, जिन्होंने इन दोनों से 20 मिनट पहले यात्रा शुरू की थी और पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया था.

Related Articles

Back to top button