ब्रेकिंग
Political Developments in Karnataka: सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार, डी.के. शिवकुमार बने CLP नेता; म... ED Raid in Bihar: रिशु श्री के ठिकानों पर छापेमारी में सोना-हीरे और करोड़ों की नकदी बरामद; बड़े अधिक... Char Dham Yatra Traffic: चार धाम यात्रा और वीकेंड पर पहाड़ों में भारी जाम; जोशीमठ में 30 किमी तक रें... Jamal Siddiqui Death Threat: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष को 1 करोड़ की धमकी; खड़गे-राहुल गांधी क... Terror Plot Busted: मुन्ना जगाड़ा और शहज़ाद भट्ठी का नेटवर्क सक्रिय; भारी मात्रा में ग्रेनेड और पाकि... Rabri Devi House Vacate Notice: पटना में राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश; भड़कीं पू... Siwan Crime News: शादी तय होने के बाद प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को जिंदा जलाया; 70% झुलसा युवक अस्पताल... Weather Alert: काल बैसाखी और बिजली गिरने से मचा तांडव; मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान Weather Fury in North India: उत्तर भारत में आंधी-तूफान का कहर; यूपी, एमपी और झारखंड में 40 से अधिक ल... Rajasthan Education News: शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही; 7 करोड़ की 10 लाख किताबें बनीं रद्दी, मचा हड...
टेक्नोलॉजी

Google आपके एंड्राइड स्मार्टफोन की हर हरकत पर रखता है नजर, जानिए कैसे करें इसे ब्लॉक, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

नई दिल्ली: Google का इस्तेमाल दुनियाभर में किया जा रहा है। ये गूगल ही है, जो आपकी हर हरकत पर नजर रखता है, आप कहां जा रहे हैं, आप क्या सर्च कर रहे हैं। इसकी जानकारी शायद आपके घर-परिवार और दोस्तों को न हो। लेकिन Google को पता रहता है कि आखिर आपने पूरा दिन कहां बिताया है। दरअसल Google की तरफ से लोकेशन डेटा का इस्तेमाल अपनी सर्विस को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है, जिससे लोकेशन बेस्ड सर्च रिजल्ट, रियल टाइम ट्रैफिक, फोटो और अन्य चीजों के लोकेशन की सटीक जानकारी मिलती है। लेकिन अगर आप नही चाहते हैं कि Google आपकी लोकेशन को ट्रैक करें, तो उसे आसान टिप्स और ट्रिक्स के जरिए ब्लॉक किया जा सकता है।

कैसे लोकेशन ट्रैकिंग को करें बंद

आपको बता दें कि लोकेशन ट्रैकिंग को बंद करने के दो ऑप्शन है। पहले तरह के ऑप्शन में आपकी डिवाइस के सभी ऐप की लोकेशन डेटा की परमिशन को ब्लॉक कर दिया जाएगा।

परमिशन ब्लॉक करने का पहला ऑप्शन 

  • यूजर को एंड्राइड स्मार्टफोन की सेटिंग में जाना होगा।
  • इसके बाद लोकेशन डेटा पर क्लिक करना होगा।
  • फिर लोकेशन परमिशन के लेफ्ट स्वाइप करके टर्न ऑफ किया जा सकेगा। इसी तरह लोकेशन परमिशन को टर्न ऑन भी किया जा सकेगा।

परमिशन ब्लॉक करने का दूसरा ऑप्शन 

Google अकाउंट की लोकेशन हिस्ट्री फीचर को टर्न ऑफ करके भी लोकेशन ट्रैकिंग को टर्न ऑफ किया जा सकेगा। इससे सभी Google एप्स और सर्विस को सिंगल स्वाइप करके बंद किया जा सकेगा.

    • Google अकाउंट के सेटिंग ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद Manage your Google Account पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद Google अकाउंट के Privacy & Personalization पर क्लिक करना होगा।
    • एक्टिविटी कंट्रोल सेक्शन की Location Histry पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद लेफ्ट स्वाइप करके लोकेशन हिस्ट्री को टर्न ऑफ किया जा सकेगा।

किसी खास Google एप की बंद करें लोकेशन 

  • अगर आप किसी खास एप्स की लोकेशन परमिशन को बंद करना चाहते हैं, तो कुछ इस तरह से सेटिंग में बदलाव करना होगा।
  • एंड्राइट फोन की सेटिंग एप में क्लिक करें।
  • इसके बाद लोकेशन पर टैप करें।
  • इसके बाद जिस एप को लोकेशन एक्सेस की परमिशन देना चाहते हैं, उसे राइट स्वाइप करके ऑन कर सकते हैं। या फिर ब्लॉक कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button