ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश की राजनीति को बड़ा झटका, पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस चंद्र जैन का 76 वर्ष की आयु में निधन मध्य प्रदेश में 60% मूंग की MSP पर खरीदी शुरू, सागर के खरीदी केंद्रों पर फर्जीवाड़ा और अवैध वसूली का... राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द होते ही नया विवाद! शादी के कैटरिंग बिल के ₹2.82 ल... भोपाल के 3500 व्यापारियों को बड़ी राहत, सीलिंग कार्रवाई पर CM मोहन यादव ने लगाई रोक; 10 सदस्यीय समित... रतलाम में दिल दहला देने वाली वारदात: बच्चों के सामने मोबाइल व्यापारी ने चाकू गोदकर की पत्नी की हत्या... रतलाम में लुटेरी दुल्हन गैंग की आशंका: शादी के 5 दिन बाद छत से रस्सी के सहारे भाग रही थी दुल्हन, गिर... दतिया से बड़ी खबर: पूर्व विधायक राजेंद्र भारती कांग्रेस से निलंबित, भितरघात और बीजेपी से सांठगांठ का... सिंगरौली में पीसीएस अधिकारी की इंसानियत की अनूठी मिसाल, कैंसर पीड़ित मासूम के लिए मुड़वाया अपना सिर रतलाम में दिल दहला देने वाली वारदात: बच्चों के सामने मोबाइल व्यापारी ने चाकू गोदकर की पत्नी की हत्या... विदेश में इमाम बनाने का सपना दिखा रायसेन के फैजान से ठगी: ओमान में कराया टॉयलेट साफ, भारतीय दूतावास ...
देश

कोविड-19 पर चर्चा के लिए चार दिसंबर को सर्वदलीय बैठक, तृणमूल कांग्रेस भी होगी शामिल

कोलकाताः केंद्र सरकार की ओर से कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा के लिए चार दिसंबर को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में तृणमूल कांग्रेस शामिल होगी। हालांकि, मार्च में लॉकडाउन लागू करने की घोषणा जब हुई थी तब इस प्रकार की बैठक न बुलाने को लेकर पार्टी ने नाराजगी जाहिर की है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना है और इस दौरान वह विभिन्न दलों के संसद के दोनों सदनों के नेताओं से संवाद करेंगे।

सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान, सांसदों को केंद्र द्वारा महामारी से मुकाबले के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी जा सकती है और टीके की विकास और वितरण संबंधी मुद्दे पर भी चर्चा होने की संभावना है। नाम उजागर न करने की शर्त पर तृणमूल के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, “लोकसभा में हमारे नेता सुदीप बंद्योपाध्याय और राज्यसभा में हमारे नेता डेरेक ओ ब्रायन इस बैठक में शामिल होंगे। पार्टी बैठक के दौरान अपने विचार रखेगी।”

तृणमूल नेता ने कहा, ”लेकिन मार्च में पहली बार लॉकडाउन लगाने से पहले केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक नहीं बुलाई और न ही मुख्यमंत्रियों से इस बाबत चर्चा की। उस समय भी सर्वदलीय बैठक बुलाना चाहिए था।” सूत्रों ने कहा कि चार दिसंबर को होने वाली बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह के अलावा स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के भी बैठक में शामिल होंगे। कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई यह दूसरी सर्वदलीय बैठक होगी।

Related Articles

Back to top button