ब्रेकिंग
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच करेगी CBI; सुप्रीम कोर्ट सख्त, मीडिया ट्रायल पर ज... FIFA World Cup 2026: फुटबॉल का ऐसा पागलपन! फीफा वर्ल्ड कप के सारे टिकट खरीदने के लिए बुजुर्ग ने बेच ... King Movie Update: शाहरुख खान की 'किंग' में हुई रणवीर सिंह की धमाकेदार एंट्री? यूरोप में गुपचुप शूट ... Iran Drone Program: ईरान ने UAE की कंपनी के जरिए चीन से खरीदे एडवांस सैटेलाइट उपकरण; FT की रिपोर्ट म... Fuel Price Hike: भारत में 11 दिनों में 4 बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम; जानें क्यों दुनिया के मुकाबले... X Monetization Update: कॉपी-पेस्ट करने वाले क्रिएटर्स पर X सख्त; अब ओरिजिनल क्रिएटर को ही मिलेंगे सा... Dandraua Dham Bhind: भिंड में 'डॉक्टर हनुमान' करते हैं गंभीर बीमारियों का इलाज; दर्शन मात्र से दूर ह... World Thyroid Day: क्या थायराइड की दवा जिंदगी भर खानी पड़ती है? जानें इस बीमारी से जुड़े 3 बड़े मिथक... NEET Exam Stress: लातूर में पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के तनाव में NEET छात्रा ने की खुदकुशी Bakrid 2026: बकरीद पर गाय की कुर्बानी न करें मुस्लिम समुदाय; ऑल इंडिया पसमांदा उलेमा बोर्ड की बड़ी अ...
देश

भाजपा ने औवैसी को दी मात, 49 सीटों पर दर्ज की जीत, टीआरएस रही सबसे आगे

हैदराबाद। Hyderabad Municipal Election Result LIVE : हाईप्रोफाइल हैदराबाद नगर निगम चुनावों को लेकर सुबह से वोटों की गिनती चल रही है। भारतीय जनता पार्टी ने 47 सीटों पर जीत दर्ज करके AIMIM के गढ़ में औवैसी को मात दी है। वहीं, सत्तारूढ़ पार्टी टीआरएस शीर्ष पर बनी हुई। इन चुनाव परिणामों में कांग्रेस का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है। तेंलगाना प्रदेश अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नगर निगम चुनाव के ताजा परिणामों के अनुसार एआइएमआइएम ने 43 सीटों पर जीत दर्ज की है और भाजपा ने 49 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, टीआरएस 56 सीटों पर जीत दर्ज करके एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

शुरुआत में किसी ने यह कल्‍पना नहीं की थी कि भाजपा यहां इतना अच्‍छा परफॉर्म कर पाएगी। यहां तक कि एग्जिट पोल में भी टीआरएस को ही बढ़त दिखाई गई थी। लेकिन भाजपा को कहीं न कहीं कोई उम्‍मीद नजर आ रही थी, इसलिए पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं को प्रचार में उतरा था

भले ही यह चुनाव नगर निगम का हो लेकिन जितने जोश के साथ भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार किया है, उसके बाद मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए हाईप्रोफाइल नेताओं को मैदान में उतारा। गृह मंत्री अमित शाह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, प्रकाश जावड़ेकर, तेजस्वी सूर्या और देवेंद्र फडणवीस जैसे हाईप्रोफाइल नेताओं ने भी चुनाव प्रचार किया। पार्टी ने इन चुनावों के लिेए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

35 फीसद हुआ था मतदान
इस बार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में मतपत्रों का उपयोग किया गया था। वहीं, कोरोना महामारी के कारण इस बार सिर्फ 35 फीसद ही मतदान हुआ। इन चुनावों में कुल 74 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें 38,89,637 पुरुष वोटर और 35,76,941 महिला वोटर शामिल हैं। गौरतलब है कि इस बार चुनाव में, सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस), भारतीय जनता पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की एआइएमआइएम पार्टी मैदान में हैं।

Hyderabad Municipal Election Result LIVE :

  • ताजा चुनाव परिणामों के अनुसार एआइएमआइएम ने 43 सीटों पर जीत दर्ज की है और भाजपा ने 49 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, टीआरएस 56 सीटों पर जीत दर्ज करके एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
  • हैदराबाद में भारतीय जनता पार्टी के नेता जीएचएमसी चुनावों में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन से खुश होकर एक दूसरे का हाथ थामकर और विक्ट्री साइन बनाते हुए जीत का जश्न मनाया।
    • ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) चुनाव परिणाम में कांग्रेस का कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है। 150 सीटों में कांग्रेस ने सिर्फ दो ही सीटों पर जीत दर्ज की है। इसी के चलते तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एन उत्तम कुमार रेड्डी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
    • टीआरएस नेता के कविता ने कहा है कि टीआरएस ज्यादातर सीटें जीत रही है। क्योंकि यह चुनाव बैलट पेपर से हुआ था इसलिए हमें वोटों की सटीक संख्या के लिए और इंतेजार करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि उनका मानना है, भाजपा की वोटों की संख्या में अभी और गिरावट आएगी।
  • सत्तारूढ़ पार्टी टीआरएस ने 60 सीटों पर अपनी बढ़ बना ली है, तो वहीं भाजपा अब 43 सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि पहले वह 88 सीटों पर आगे थी।
  • वोटों की गिनती जारी है और इसके साथ ही उलटफेर की स्थिति चल रही है। बताया जा रहा है कि रूझानों में टीआरएस 65 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी 40 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि एआइएमआइएम 32 सीटों पर लीड कर रही है।
  • अब जो रूझान सामने आ रहे हैं उनमें टीआरएस ने बढ़त बना ली है और भाजपाा दूसरे नंबर पर आ गई है। हालिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि टीआरएस 64 और भाजपा 41 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं एआइएमआइएम अभी भी तीसरे नंबर पर ही है और 33 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा कांग्रेस तीन सीटों पर लीड कर रही है।
  • हैदराबाद निगम चुनावों को लेकर काउंटिंग जारी है और सभी की निगाहें बस नतीजों पर टिकी हुई हैं। शुरूआत से ही भाजपा बढ़त बनाए हुए है उधर टीआरएस भी कड़ी टक्कर दे रही है। वहीं ओवैसी की एआइएमआइएम पार्टी तीसरे नंबर पर है। इसके अलावा पूर्व मेयर और एआइएमआइएम कैंडिडेट मोहम्मद माजिद हुसैन मेहदीपतनम सीट जीत चुके हैं।
  • गिनती के साथ पहले भाजपा धीरे-धीरे आगे बढ़े रही थी लेकिन अब बीजेपी की बढ़त धीमी होती दिख रही है। फिलहाल भाजपा 64 सीटों पर आगे चल रही है वहीं इससे पहले वह 88 सीटों पर आगे चल रही थी। टीआरएस 47 सीटों पर लीड कर रही है जबकि एआइएमआइएम 27 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
  • भारतीय जनता पार्टी ने इस बार निगम चुनावों में पूरे जोर-शोर के साथ प्रचार किया है और उसका असर रूझानों में भी साफ नजर आ रहा है। पार्टी लगातार आगे चल रही है, फिलहाल बीजेपी 88 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है जबकि टीआरएस 33 और एआइएमआइएम 17 सीटों पर आगे चल रही हैं।
  • रूझानों में भाजपा लगातार जीत की तरफ आगे बढ़ रही है। पार्टी ने 77 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है और टीआरएस अब 34 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा एआइएमआइएम 17 और कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर लीड कर रही है।
  • शुरूआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी 50 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, AIMIM ने एक सीट जीत ली है और 11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि टीआरएस 27 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है।
  • ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनाव के लिए मतगणना चल रही है। यह तस्वीर एलबी स्टेडियम के मतगणना केंद्र की है जहां वोटों की गिनती चल रही है।

Related Articles

Back to top button