ब्रेकिंग
US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के... मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश, सोसाइटी के माध्यम ...
देश

जमीनी विवाद मे सगे भतीजे ने घायल चाची पर चढ़ाई स्कॉर्पियो, मौत

रायबरेली: रायबरेली में दबंगों के हौसले इतने बुलंद है कि अब परिवारिक जमीनी विवाद में सगे रिश्तों को भी तार तार करने में बाज नहीं आ रहे। जहां वाहन खड़े करने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया और मारपीट में गिरी घायल महिला पर अपनी स्कॉर्पियो चढ़ाकर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। महिला की मौत का जिम्मेदार मृतक महिला के सगे भतीजे बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। हालांकि क्षेत्राधिकारी नगर ने परिजनों का ढांढस बंधाया और तत्काल गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

बता दें कि घटना मिल एरिया थाना क्षेत्र के कोडरस गांव की है, यहां दिनेश सिंह व राममूर्ति सिंह दो सगे भाई हैं और उनके बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दिनेश सिंह अपनी जमीन में बाउंड्री बनाने के लिए रेखांकन कर ही रहे थे तभी राममूर्ति के दोनों बेटे तरुण प्रताप सिंह व आकाश सिंह मौके पर पहुंचे और हमला कर दिया। दिनेश सिंह के पक्ष के कुछ लोग घायल हो गए और दिनेश सिंह की पत्नी विजय लक्ष्मी गिर गई। जिसके बाद आकाश ने विजयलक्ष्मी पर स्कार्पियो चढ़ा दी। जिससे विजयलक्ष्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद आकाश और तरुण मौके से फरार हो गए लेकिन पुलिस की घेराबंदी के चलते आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तरुण अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

मरणासन्न अवस्था में पड़ी विजयलक्ष्मी को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए लेकिन कोई दूसरी बड़ी घटना घटित होने से पहले इसकी सूचना पुलिस को लगी तो पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी नगर डॉक्टर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने परिजनों को समझा-बुझाकर ढांढस बंधाया और सख्त से सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया। काफी समझाने बुझाने के बाद परिजन शांत हुए।

इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया मिल एरिया थाना क्षेत्र के कोडरस से एक सूचना आई कि यहां एक घटना हो गई है जिसके बाद हमारी पुलिस वहां पहुंची तो देखा एक महिला काफी चोटिल हो चुकी थी जिसको अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना में शामिल 2 में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button