ब्रेकिंग
Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे...
मनोरंजन

साल 2020 में सबसे अधिक सर्च की गयी सुशांत सिंह राजपूत की ‘दिल बेचारा’, यहां देखिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। साल 2020 अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। इस साल मनोरंजन जगत में काफ़ी उथल-पुथल रही। कोरोना वायरस पैनडेमिक की वजह से सिनेमाघर बंद रहे। वहीं, सुशांत सिंह राजपूत जैसे कई अहम सेलेब्रिटीज़ दुनिया छोड़कर चले गये। कई बड़ी फ़िल्में सिनेमाघरों के बजाए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ हुईं। गूगल ने साल 2020 में सबसे अधिक सर्च की गयी फ़िल्मों की लिस्ट जारी की है जिनमें दिल बेचारा पहले नम्बर पर और गुलाबो सिताबो 10वें नम्बर पर है। यहां हाज़िर है पूरी लिस्ट-

1- दिल बेचारा

सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी की फ़िल्म दिल बेचारा का निर्देशन मुकेश छाबड़ा ने किया। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश का यह बतौर निर्देशक डेब्यू है। 14 जून को सुशांत के निधन के बाद यह उनकी आख़िरी रिलीज़ फ़िल्म है, जो डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ हुई थी। हॉलीवुड फ़िल्म द फॉल्ट इन आवर स्टार्स के इस रीमेक का सुशांत के फैंस को बेसब्री से इंतज़ार था, जिसके चलते गूगल में ख़ूब सर्च हुई।

2- सूराराय पोट्टरु

सूर्या स्टारर यह तमिल फ़िल्म इस साल की चर्चित फ़िल्मों में शामिल है। यह अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म का निर्देशन सुधा कोंगारा ने किया।

3- तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर

अजय देवगन और सैफ़ अली ख़ान स्टारर तान्हाजी इस साल की सबसे सफल फ़िल्म है, जिसने 200 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया था। फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। इसका निर्देशक ओम राउत ने किया।

4- शकुंतला देवी

विद्या बालन स्टारर यह फ़िल्म महान गणितज्ञ शकुंतला देवी की बायोपिक थी, जिसका निर्देशन अनु मेनन ने किया था। 31 जुलाई को फ़िल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई थी।

5- गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल

पंकज कपूर और जाह्नवी कपूर अभिनीत यह फ़िल्म फ्लाइट ऑफ़िसर गुंजन सक्सेना की बायोपिक थी, जिसका निर्देशन शरण शर्मा ने किया। नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई फ़िल्म भारतीय वायु सेना द्वारा आपत्ति जताए जाने के कारण विवादों में रही थी।

6- लक्ष्मी

अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की फ़िल्म इस साल की बहुप्रतीक्षित फ़िल्मों में शामिल थी। तमिल फ़िल्म कंचना 2 की इस रीमेक का निर्देशन राघव लॉरेंस ने किया। फ़िल्म डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ हुई थी।

7- सड़क 2

आलिया भट्टस आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त स्टारर फ़िल्म से महेश भट्ट निर्देशन में लौटे। फ़िल्म डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ हुई, मगर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोशल मीडिया में नेपोटिज़्म का मुद्दा उछलने इस फ़िल्म को जमकर निशाना बनाया गया था।

8- बाग़ी 3

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की इस फ़िल्म का निर्देशन अहमद ख़ान ने किया था। कोरोना वायरस पैनडेमिक की वजह से सिनेमाघरों की तालाबंदी के ठीक पहले फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी।

9- एक्सट्रेक्शन

नेटफ्लिक्स की इस एक्शन-थ्रिलर फ़िल्म में क्रिस हेम्सवर्थ और रणदीप हुड्डा ने लीड रोल्स निभाये थे।

10- गुलाबो सिताबो

अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फ़िल्म सिनेमाघर बंदी होने की वजह से प्राइम पर रिलीज़ हुई थी। शूजित सरकार निर्देशित फ़िल्म इस साल की बहुप्रतीक्षित फ़िल्मों में शामिल थी।

Related Articles

Back to top button