ब्रेकिंग
गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली में अवकाश: उपराज्यपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन कनॉट प्लेस इनर सर्किल फिर होगा वाहनमुक्त? NDMC ने जनता से मांगे सुझाव, जानिए प्लान
विदेश

अमेरिका के निर्वाचित जो बाइडन के पुत्र हंटर को जांच एजेंसी का समन, भ्रष्टाचार के आरोपों की चल रही जांच

वाशिंगटन। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) के पुत्र हंटर बाइडन (Hunter Biden) के खिलाफ टैक्स चोरी के मामले में संघीय एजेंसी ने जांच तेज करते हुए समन जारी किया है। जांच की पुष्टि हंटर ने स्वयं भी एक वक्तव्य जारी करते हुए की है।

संघीय जांच एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि हंटर के खिलाफ जांच में पूछताछ चल रही है और उनको समन भी जारी किया गया है। न्याय विभाग की यह जांच एक साल पहले से चल रही है। उस समय तक जो बाइडन डेमोक्रेट पार्टी के राष्ट्रपति प्रत्याशी के तौर पर सामने नहीं आए थे। जांच के बारे में जानकारी पहले अमेरिका के डेलावेयर स्थित अटार्नी कार्यालय से मिली।

जांच के संबंध में बुधवार को भावी राष्ट्रपति के अस्थायी कार्यालय से हंटर बाइडन ने एक वक्तव्य जारी किया और कहा कि उन्हें इस जांच के बारे में जानकारी है। वह मामले को कानूनी रूप से बहुत ही पेशेवर तरीके से देख रहे हैं। उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि किन-किन मामलों की जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पार्टी लंबे समय से यह आरोप लगा रही है कि हंटर बाइडन ने जो बाइ़डन के उप-राष्ट्रपति कार्यकाल में यूक्रेन की एक कंपनी में अपने पिता के प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए लाभ कमाया था। साथ ही टैक्स में धांधली की थी। यह मामला ऐसे समय में आया है, जब जो बाइडन 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले हैं और उनकी टीम सत्ता हस्तान्तरण की प्रक्रिया में लगी हुई है।

इस टीम ने हंटर बाइडन मामले में कहा है कि जो बाइडन अपने पुत्र पर बहुत गर्व करते हैं। हंटर पर दुर्भावना से लगाए गए आरोपों की जांच का वह मुकाबला करेंगे और उसके बाद और मजबूती से सामने आएंगे।

Related Articles

Back to top button