ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

केंद्रीय मंत्री दानवे के चीन-पाक वाले बयान पर राज्यमंत्री बच्चू कडू को आया गुस्‍सा कहा- घर में घुसकर पीटेंगे

मुंबई। केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा नेता रावसाहेब दानवे ने बुधवार को एक चौंकाने वाला बयान दिया जिसमें दावा किया गया कि किसानों के आंदोलन के पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ है। उन्होंने यह भी कहा कि यह किसानों का आंदोलन नहीं है, किसानों को भड़काया जा रहा है। राज्यमंत्री बच्चू कडू ने उनके बयान पर गुस्सा जाहिर किया है। कडू ने कहा कि पिछली बार जब उन्होंने ऐसा बयान दिया था, तो हमने उनके घर का घेराव किया था। अब लग रहा है कि हमें उनके घर में जाकर उन्‍हें पीटना होगा।

 शिवसेना संजय राउत ने भी दी प्रतिक्रिया 

शिवसेना नेता संजय राउत ने भी केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के किसान आंदोलन के पीछे चीन और पाकिस्‍तान का हाथ वाले बयान पर प्रतिक्रया जाहिर करते हुए कहा कि अगर ऐसा है तो रक्षा मंत्री को तुरंत चीन और पाकिस्‍तान पर सर्जिकल स्ट्राइक कर देनी चाहिए। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और सशस्त्र बल के प्रमुखों को भी इस मामले पर गंभीरता से चर्चा करने की जरूरत है।

शिवसेना प्रवक्ता अरविंद सावंत ने ली चुटकी 

केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के इस बयान पर शिवसेना प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद सावंत ने भी चुटकी लेते हुए कहा था कि महाराष्ट्र में सत्ता गंवाने का असर भाजपा नेताओं पर दिख रहा है ये नेता अब होश खो बैठे हैं इसलिए उन्‍हें पता ही नहीं कि वो क्‍या बोल रहे हैं।

क्‍या है मामला

महाराष्ट्र के जालना में बुधवार को स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करने गए केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे (Union Minister Raosaheb Danve) ने किसान आंदोलन को लेकर बयान दिया था कि कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसान जो विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं इसके पीछे चीन और पाकिस्‍तान का हाथ है। केंद्रीय मंत्री दानवे ने ये भी कहा था कि इससे पहले संशोधित नागरिकता अधिनियम (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (NRC) को लेकर मुसलमानों को भड़काया गया था। हालांकि, ये प्रयास असफल रहा था। अब इसी तरह किसानों को गुमराह किया जा रहा है उन्‍हें बताया गया है कि नया कानून नुकसान पहुंचाने वाला है।

Related Articles

Back to top button