ब्रेकिंग
MP Land Dispute Controversy: उज्जैन जमीन विवाद में कूदे ओम प्रकाश राजभर; IAS भरत यादव पर लगाए गंभीर ... Ujjain News: मिठाइयों पर 'चांदी के वर्क' को बंद करने की पहल; कलेक्टर ने दिए मिठाई विक्रेताओं को निर्... Indore Crime News: जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर बदमाशों का हमला; एक जवान के सिर में लगे 16 टां... AI Misuse Case: शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर AI से बनाई फर्जी हनीमून फोटो; युवती ने महिला आयोग में की... Rahul Gandhi Defamation Case: शिवराज सिंह चौहान के बेटे के मामले में राहुल गांधी ने जताया खेद; हाई क... Gwalior Brutal Attack: ग्वालियर में पेट्रोल पंप के पास तीन युवकों ने मचाया तांडव; पिता-पुत्र गंभीर र... MP Crime News: अशोकनगर में डबल डेथ मिस्ट्री; कार में पिस्टल मिलने से हड़कंप, इंदौर से जुड़ा है मामला Abhishek Banerjee Defamation Case: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत; हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी वा... Ketana Agarwal Murder Case: पुणे हत्याकांड ने ताजा किए राजा रघुवंशी के पुराने जख्म; परिवार ने की कठो...
देश

श्री गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व में शामिल होंगे पीएम मोदी

अमृतसर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री गुरु नानक देव जी के 550वें वार्षिक पर्व के अवसर पर 12 नवंबर को सुल्तानपुर लोधी में आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होंगे। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भाई गोबिन्द सिंह लौंगोवाल ने सोमवार को बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्री गुरु नानक देव जी के 550वें वार्षिक पर्व के अवसर पर 12 नवंबर को सुल्तानपुर लोधी में आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होने के लिए न्यौता दिया।

इस अवसर पर उनके साथ शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, अकाली नेता बलविंदर सिंह भूंदड़, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मनजिन्दर सिंह सिरसा और तख्त श्री पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के प्रधान अवतार सिंह हित भी उपस्थित थे। भाई लौंगोवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने एस.जी.पी.सी. द्वारा 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित किए जा रहे समागमों की प्रशंसा की तथा मुख्य समारोह में शामिल होने के लिए अपनी मंजूरी दी। उन्होंने बताया कि मोदी ने गुरु साहिब के ऐतिहासिक पर्व को समूचे विश्व के लिए एक विलक्षण अवसर करार दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button