ब्रेकिंग
हिमाचल प्रदेश में सियासी हलचल तेज: मुकेश अग्निहोत्री और विक्रमादित्य सिंह बने दावेदार; खतरे में सुक्... भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' ने बचाई 700 ग्राम की मासूम की जान! नवांशहर में मिला ₹3 ल... गोरखपुर में खाकी शर्मसार: डायल-112 के सिपाही ने 10 साल की बच्ची से की दरिंदगी और हत्या; बर्खास्त, लग... रायबरेली में जमीन धंसने से हुआ बड़ा खुलासा, मिली 2000 साल पुरानी 'कुषाणकालीन नगरी' जैसलमेर में सेना की गाड़ी से टकराया ऊंट: 100 मीटर घिसटी SUV, 1 महीने पहले हुई शादी वाले मेजर हमजा आर... दिल्ली में गर्मियों में कंस्ट्रक्शन और सर्दियों में गाड़ियों का धुआं बना रहा हवा जहरीली, केंद्र ने स... अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी पर संसद में अनोखा विरोध! संत बने पप्पू यादव, राहुल-डिंपल ने 'दान पेटी' म... लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ...
देश

किसानों से बोले अमित शाह, आपकी आय दोगुना करने का रखा लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आग्रह के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने किसानों से अपील की है कि मैं किसान भाइयों को विश्वास दिलाता हूं कि देश में अगर कोई आपके हितों के बारे में सोचता है और आपकी आय को दोगुना करने के लक्ष्य को पूरा कर सकता है तो वो सिर्फ और सिर्फ  नरेंद्र मोदी जी हैं। 60 साल तक आपके अधिकारों को लूटने वाले लोग आपको सिर्फ गुमराह कर रहें। उन्होंने ट्वीट में लिखा, “किसानों की आय को बढ़ाने के लिए जितने काम 6 दशकों तक नहीं हुए उससे अधिक नरेंद्र मोदी जी ने 6 वर्षों में किये हैं। कृषि सुधारों से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए नरेंद्र सिंह तोमर जी का यह पत्र मोदी सरकार की किसानों के हितों के प्रति समर्पण और संवेदनशीलता को दर्शता है।

इससे पहले पीएम मोदी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि  केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा किसानों के नाम लिखे पत्र को उनके ‘‘विनम्र संवाद का प्रयास” है तोमर ने पत्र के माध्यम से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों से आग्रह किया कि वे ‘‘राजनीतिक स्वार्थ” के लिए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ फैलाये जा रहे भ्रम से बचें। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और किसानों के बीच ‘‘झूठ की दीवार” खड़ी करने की साजिश रची जा रही है। तोमर ने पत्र की प्रति ट्विटर पर भी साझा की।

मोदी ने उनके ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘‘कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर जी ने किसान भाई-बहनों को पत्र लिखकर अपनी भावनाएं प्रकट की हैं, एक विनम्र संवाद करने का प्रयास किया है। सभी अन्नदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे इसे जरूर पढ़ें। देशवासियों से भी आग्रह है कि वे इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं।” किसानों के नाम लिखे एक पत्र में तोमर ने दावा किया कि तीन कृषि सुधार कानून भारतीय कृषि में नये अध्याय की नींव बनेंगे, किसानों को और स्वतंत्र तथा सशक्त करेंगे।

कृषि कानूनों को ‘‘ऐतिहासिक” करार देते हुए तोमर ने कहा कि इन सुधारों को लेकर उनकी अनेक राज्यों के किसान संगठनों से बातचीत हुई है और कई किसान संगठनों ने इनका स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि वह इससे बहुत खुश हैं और किसानों में एक नई उम्मीद जगी है। ‘‘देश के अलग-अलग क्षेत्रों से ऐसे किसानों के उदाहरण भी लगातार मिल रहे हैं, जिन्होंने नए कानूनों का लाभ उठाना शुरू भी कर दिया है।”

Related Articles

Back to top button