अर्शी खान और रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य और एजाज खान के बीच हुई लड़ाई

नई दिल्लीl बिग बॉस 14 में निक्की तंबोली और राखी सावंत के बीच मनु पंजाबी को लेकर कही गई बात को लेकर जोरदार बहस होती हैl वही एजाज खान और राहुल वैद्य में सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज की तरह बहस होती हैl जैस्मिन भसीन और रूबीना दिलैक की बहस होती हैl जैस्मिन भसीन रुबीना से कहती हैं कि उन्हें शांत रहना चाहिएl इसपर रुबीना कहती हैं कि उन्हें ऐसे लोगों से डील करना आता हैl
रुबीना जैस्मिन भसीन को कहती है कि उनपर जिम्मेदारियां हैं और वह उन्हें अपने अंदाज में निभाना चाहती हैंl इसपर जैस्मिन कहती है कि तुम अर्शी खान को मौका देती हो कि वह सीन बनाएl जैस्मिन यह भी कहती है कि रुबीना को सुपीरियर कंपलेक्स हैl तब अभिनव से रुबीना पूछती है कि इसमें सुपीरियर कांप्लेक्स कहां से आ गयाl अभिनव शुक्ला रुबीना से कहती है कि अर्शी को प्रैंक खेलना पसंद आता है और उन्हें इसपर रिएक्शन नहीं देना हैl
इसके पहले मनु पंजाबी, निक्की तंबोली, राहुल वैद्य, राहुल महाजन, राखी सावंत, अली गोनी और जैस्मिन ‘हम तुम’ गाने पर डांस करते हैंl यह टास्क राखी सावंत और राहुल महाजन जीत जाते हैंl अर्शी खान और राखी सावंत जैस्मिन भसीन की सराहना करते हैंl वह कहते है कि जैस्मिन सीधे बात करती हैंl रूबीना दिलैक टास्क के दौरान ज्यादा बोलती हैंl इस पर रुबीना अर्शी खान से कहती कि उन्हें चुप रहना चाहिएl अर्शी कहती है कि वह ऐसा नहीं करेगीl
गौरतलब है कि इस बार का बिग बॉस काफी अलग हैl इस बार बिग बॉस में 6 चैलेंजर्स भी आए हुए हैं, जो बिग बॉस 14 को और चुनौतीपूर्ण बनाने का प्रयास करते हैंl इनमें मनु पंजाबी, राखी सावंत, अर्शी खान, राहुल महाजन और कश्मीरा शाह शामिल हैl वहीं घर में अली गोनी, निक्की तंबोली और राहुल वैद्य की रीन्ट्री हुई हैl ताकि शो को और रोचक बनाया जा सकेंl





