ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

तुर्की में कोरोना वार्ड में आग लगने से 8 की लोगों की मौत

अंकाराः तुर्की के दक्षिण-पूर्वी शहर गाजियांटेप में शनिवार को एक अस्पताल के कोरोना वायरस वार्ड में ऑक्सीजन मशीन में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई। अनादोलु समाचार एजेंसी के मुताबिक मृतकों की उम्र 56 से 85 वर्ष के बीच थी। स्थानीय समयानुसार गाजियांटेप के सांको यूनिवर्सिटी अस्पताल में शनिवार तड़के करीब 01.45 बजे आग लगी।

एजेंसी ने प्रांतीय राज्यपाल कार्यालय का हवाला देते हुए कहा कि दमकल कर्मियों द्वारा आग को बुझा दिया गया था। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। गाजियांटेप के राज्यपाल कार्यालय ने बयान में कहा है कि स्थिति को देखते हुये हमारे संबंधित अधिकारियों ने आवश्यक उपाय किये हैं और जांच जारी है।

उल्लेखनीय है कि तुर्की में कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से कोरोना वायरस के 19.82 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। अकेले शुक्रवार को ही संक्रमण के 26410 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब तक कोरोना से 17,610 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button