ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

बंगाल भाजपा ने कहा- अमित शाह अब से हर महीने बंगाल का दौरा करेंगे

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री व भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह अगले साल जनवरी में फिर बंगाल के दौरे पर आ सकते हैं। बंगाल भाजपा सूत्रों की मानें तो अमित शाह स्वामी विवेकानंद की जन्मशतवार्षिकी के उपलक्ष्य में 12 जनवरी को कोलकाता आएंगे। विवेकानंद जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शरीक होने के अलावा वे हावड़ा के डुमुरजला स्टेडियम में पार्टी कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करेंगे। उस सभा से वे बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए विस्तृत कार्यसूची की घोषणा कर सकते हैं।

अमित शाह के दौरे की अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, बंगाल भाजपा पहले ही कह चुकी है कि अमित शाह अब से हर महीने बंगाल का दौरा करेंगे। अमित शाह इससे पहले गत शुक्रवार रात कोलकाता आए थे।

उन्होंने शनिवार को पूर्व मेदिनीपुर में सभा की थी, जहां सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा का झंडा थामा था। उसी रात को अमित शाह ने भाजपा के केंद्रीय व बंगाल के शीर्ष नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की थी और बंगाल नेतृत्व को होम टास्क देकर गए थे। गौरतलब है कि अमित शाह की नजर अब बंगाल फतह करने पर है।

उन्होंने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को भाजपा को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करने का निर्देश दिया है। शाह हर महीने आकर बंगाल आकर विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेना चाहते हैं। जनवरी का उनका दौरा भी उसी परिप्रेक्ष्य में बताया जा रहा है। बंगाल के भाजपा के केंद्रीय स्तर के नेताओं की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जो तृणमूल खेमे को भी बेचैन कर रही है।

Related Articles

Back to top button