ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

शांतिपूर्वक आंदोलन का कोई न उठा ले गलत फायदा, सिंघू बॉर्डर पर किसानों ने लगाए CCTV

कृषि सुधार कानूनों के विरोध में किसान संगठन का आंदोलन रविवार को 32वें दिन भी जारी है और राजधानी की सीमा पर धरनाप्रदर्शन कर रहे किसानों को समर्थन देने के लिए देश के कई राज्यों से किसान दिल्ली के लिए कूच कर गए हैं। कड़ाके की ठंड में भी हजारों की संख्या में किसान दिल्ली के साथ लगती सीमाओं पर डटे हुए हैं। वहीं सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए किसानों ने निगरानी के लिए वहां पर 8 सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं।

हमारा आंदोलन शांतिपूर्वक 
किसानों ने कहा कि हमारा आंदोलन शांतिपूर्वक ढंग से चल रहा है और आग भी यह ऐसे ही चलता रहे और अराजकतत्‍व इससे दूर रहें इसके लिए सीसीटीवी लगवाए गए हैं। सीसीटीवी विभाग का प्रबंधन देखने वाले गुरदीप सिंह का कहना है कि हमारी आंदोलन वाली हर जगह पर पूरी नजर है। हमें उन घटनाओं के बारे में पता चलता है, जहां गलत मकसद वाले लोग समस्याएं पैदा करने की कोशिश करते हैं। गुरदीप सिंह ने कहा कि यहां सीसीटीव लगाने का मकसद है कि किसी भी असामाजिक गतिविधि के लिए हमें दोषी ठहराने की अगर कोशिश की गई तो हम इन वीडियो रिकॉर्डिंग से जवाब देने वाले बनेंगे। गुरदीप ने कहा कि एक महीने से किसान शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं और इसमें र भी कई लोग शामिल हो रहे हैं। आंदोलन की आड़ में अराजकता न फैले इस पर भी हमारा ध्यान है।

किसानों-सरकार के बीच बात
किसान संगठनों और सरकार के बीच 29 दिसंबर को फिर से बातचीत होगी। किसान संगठनों ने स्पष्ट किया कि कानूनों को निरस्त करने के तौर-तरीके के साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के लिए गारंटी का मुद्दा एजेंडा में शामिल होना चाहिए। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे 40 किसान यूनियनों के मुख्य संगठन संयुक्त किसान मोर्चा की एक बैठक में यह फैसला किया गया।

Related Articles

Back to top button