ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
विदेश

पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत सभी चार लोगों की मौत

मुल्तान। पाकिस्तान में बड़ा विमान हादसा हो गया है। बचाव अभियान में लगे पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर रात को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई है। पाकिस्तानी सेना ने रविवार को इसकी जानकारी दी। सेना के अनुसार यह हेलिकॉप्टर एक सैनिक का शव को ले जा रहा था, जिसकी हिमस्खलन के कारण मौत हो गई। यह दुर्घटना एस्टोर जिले के उत्तरी मिनीमर्ग क्षेत्र में शनिवार शाम को हुई। मृतकों में पायलट, को-पायलट और दो सैनिक शामिल हैं।

पाकिस्तानी सेना के बयान के अनुसार, तकनीकी कारणों से हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। पायलट का नाम सेजर एम. हुसैन, को-पायलट का नाम अयाज हुसैन है। वहीं दो सैनिक मुहम्मद फारुख और नायक इंजमाम आलम है। बता दें कि इसी साल 22 मई को कचारी में दर्दनाक विमान दुर्घटना हो गई थी। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का विमान क्रैश हो गया था। इस हादसे में लगभग 97 लोगों की मौत हो गई थी। यह विमान जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर  उतरने से पहले ही रिहायशी इलाके पर गिर गया था।

फुटबॉल मैदान के पास विस्फोट, दो की मौत

वहीं बलूचिस्तान प्रांत में एक फुटबॉल मैदान के पास हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। यह विस्फोट पंजगुर जिले में हुआ, जब दो टीमों के खिलाड़ी और दर्शक मैच के बाद मैदान से बाहर जा रहे थे। प्रांतीय प्रवक्ता लियाकत शाहवानी ने सिन्हुआ समाचार एजेंसी को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घायलों में एक हाई स्कूल के लड़के भी शामिल है, जो मैच खेलने और देखने आए थे। उनमें से कई की हालत गंभीर थी। पुलिस सूत्रों ने कहा कि विस्फोट एक मोटरसाइकिल में लगाए गए आइडी से हुआ। इस शक्तिशाली विस्फोट में दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। सूत्रों ने कहा कि इस घटना की जांच जारी है। किसी समूह या व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Related Articles

Back to top button