ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
विदेश

चीन: वुहान में कोरोना वायरस की रिपोर्टिंग करने वाली महिला पत्रकार को चार साल की जेल

बीजिंग। चीन ने वुहान में कोरोना वायरस (COVID-19) को लेकर कई खुलासे करने वाली स‍िट‍िजन जर्नलिस्‍ट झांग झान को चार साल की कैद की सजा सुनाई है। उन्हें मई में वुहान में कोरोना की रिपोर्टिंग के लिए हिरासत में लिया गया था। हांगकांग फ्री प्रेस (HKFP) ने इसकी जानकारी दी है। उन्हें कोरोना आउटब्रेक के शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग करने के लिए ‘झगड़ने मोल लेने’ और ‘परेशान करने’ का दोषी पाया गया है। मुकदमे की सुनवाई शुरू होने से पहले सोमवार की सुबह उनके दर्जनों समर्थक और अन्य लोग शंघाई में कोर्ट के बाहर एकत्र हुए। पुलिस ने पत्रकारों और अन्य लोगों को कोर्ट में अंदर जाने नहीं दिया।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार 37 वर्षीय पूर्व वकील जून से भूख हड़ताल पर हैं। उनके वकीलों के अनुसार,  उनकी तबियत लगातार खराब हो रही है। उन्हें नाक की नली के माध्यम से जबरदस्ती खाना खिलाया गया उनकी वकीलों में एक रेन क्वानियू ने दिसंबर के मध्य में झांग से मिलने के बाद कहा था कि उन्होंने मुकदमे में शामिल होने से इन्कार कर दिया। उन्होंने इसे अपमान बताया। रेन ने बाद में उनसे अलग से मुलाकात की और उनसे खाने के लिए निवेदन किया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

कमजोर दिखाई देने लगी हैं झांग

रेन ने कहा कि झांग वीडियो और तस्वीरों जैसी दिखती थीं, उसकी तुलना में वह बहुत अधिक कमजोर दिखाई देने लगी हैं। ऐसे लगता है कि वह काफी समय पहले बूढ़ी हो चुकी होंगी। यह विश्वास करना काफी मुश्किल है कि वह वही महिला हैं, जिन्हें हमने ऑनलाइन देखा था।

 चीन की अदालत प्रणाली काफी अपारदर्शी

बता दें कि चीन की अदालत प्रणाली काफी अपारदर्शी है, जहां संवेदनशील मामलों की अक्सर बंद दरवाजों के पीछे सुनवाई होती है। महिला पत्रकार को ऐसे समय में सजा सुनाई गई है, जब विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)के विशेषज्ञों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम कोरोना की उत्पत्ति की जांच करने के लिए चीन पहुंचने वाली है।

Related Articles

Back to top button