ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

योगी सरकार की रडार पर आए कामचोर- भ्रष्ट अफसर, CM ने मांगी लिस्ट

लखनऊः योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्ट और कामचोर अधिकारियों की लिस्ट मांगी है जो अपने कार्यकाल में हमेशा लेट लतीफ रहे और भ्रष्ट रहे। इस लिस्ट के आने में अभी वक्त लगेगा। बताया जा रहा है कि अभी कुछ महीने का व्कत लग सकता है। आपको बता दें कि इससे पहले योगी सरकार ने 2 वर्षों में योगी सरकार ने विभिन्न विभागों के 200 से ज्यादा अफसरों और कर्मचारियों को जबरन रिटायर कर चुकी है। इसके अलावा अब योगी सरकार की रडार पर 150 से ज्यादा अधिकारी आ गए हैं।

गृह विभाग में सबसे ज्यादा 51 लोगों को जबरन रिटायर किया गया, जबकि राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप में 36 अधिकारियों व कर्मचारियों को रिटायर किया गया। श्रम विभाग में 16 और वन विभाग में 11 लोगों को जबरन रिटायर किया जा चुका है। संस्थागत वित्त वाणिज्य कर एवं मनोरंजन कर विभाग में 16 लोग हटाए जा चुके हैं।

दुग्ध विकास विभाग में 7 लोगों को रिटायर किया गया। चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग से 6 लोगों की छुट्टी की गई।खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग में 3, नगर विकास व आबकारी विभाग में पांच-पांच और बाल एवं पुष्टाहार विभाग में दो लोग जबरन रिटायर किए गए। टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट से 2 लोग, कारागार प्रशासन एवं सुधार से 4 लोग, बेसिक शिक्षा विभाग से 8 लोग सेवा से बाहर किए गए।

समाज कल्याण विभाग के 5 कर्मचारियों को भी दंड मिला है। नियुक्ति एवं कार्मिक के दो, ग्राम्य विकास के दो, व्यवसायिक शिक्षा व कौशल विकास के दो और प्राविधिक शिक्षा के दो अफसरों का प्रोमोशन रोक दिया गया है। वित्त विभाग के 3, खादी ग्रामोद्योग के दो, राजस्व के 3, अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ के 3 कर्मचारियों को भी सजा मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button