ब्रेकिंग
Tushar Gandhi Detained: अगस्त क्रांति मैदान जा रहे तुषार गांधी को मुंबई पुलिस ने रोका, अभिनेता इमरान... Dhamtari Social Service: जिनकी पहचान नहीं, उनके अपने बने लोग, 717 अज्ञात शवों के निमित्त हुआ विधि-वि... Durg Cyber Crime: मतदाता सूची (SIR) सुधार के नाम पर भिलाई में साइबर ठगी, निजी कंपनी अधिकारी से 6.25 ... Bastar Dussehra 2026: काछनगादी रस्म के साथ शुरू हुआ बस्तर दशहरा, कांटों के झूले पर बैठीं देवी से मिल... Kanker Navratri 2026: कांकेर में रास गरबा की भव्य तैयारी, नए कम्युनिटी हॉल में सजेगा 9 दिवसीय उत्सव Satbahini Village Dacoity: झारखंड के पलामू में बदमाशों का आतंक, पुलिसकर्मी के घर से जेवरात और नकदी ल... Ranchi News: रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने किया नमो जीवन रक्षक 'रक्षित' बाइक एंबुलेंस का लोकार्पण, ज... Dr Ajit Kumar Mohanty at BIT Mesra: 'डिग्री से ज्यादा चरित्र और ईमानदारी जरूरी', परमाणु वैज्ञानिक ने... Dhanbad Police News: दुर्गा पूजा को लेकर धनबाद पुलिस मुस्तैद, आपराधिक गतिविधियों पर कसेगा शिकंजा Jharkhand Politics: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और सांसद पप्पू यादव ने रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक
मनोरंजन

Tandav Series: सीरीज़ के बहाने क्या सीधे देश की राजनीति पर कटाक्ष हैं ‘तांडव’ के ये डायलॉग, आप ही देखें

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली की ‘तांडव’ इस वक्त काफी चर्चा में है। सैफ जल्द ही अमेज़न प्राइम वीडियो की राजनीतिक सीरीज़ ‘तांडव’ में लीड एक्टर की भूमिका में नज़र आने वाले हैं। सैफ के अलावा फिल्म में डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर, मोहमद जीशान अय्यूब, तिग्मांशु धूलिया और कृतिका कामरा भी नज़र आना वाली हैं। फिल्म का टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

इस फिल्म के चर्चा में आने की एक वजह है इसका प्लॉट और डायलॉग। टीज़र देखकर ऐसा मालूम होता है कि सीरीज़ के जरिए देश की असल राजनीति पर कटाक्ष किया जा रहा है। वहीं आज अमेज़न प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम पर सीरीज़ के कुछ डायलॉग शेयर किए हैं जिसमें भी कुछ ऐसा ही नज़र आ रहा है। अब अमेज़न के इंस्टा पर सीरीज़ के 4 पोस्टर शेयर किए गए हैं

पहले पोस्ट में सैफ अली ख़ान दिख रहे हैं जिनके पोस्टर पर लिखा है, ‘राजनीति में एक ही रिश्ता होता है, कुर्सी का’। दूसरा पोस्टर डिंपल कपाडिया का है जिसपर लिखा है, ‘राजनीति में हर खिलाड़ी को सिर्फ एक ही चाल मिलती है’। तीसरा पोस्टर है मोहमद जीशान अय्यूब का, जिसपर लिखा है, ‘हमारे यहां आइडियोलॉजी टीवी डिबेट्स के बाहर भी ज़िदा रहती है’। और चौथे पोस्टर में सुनील ग्रोवर दिख रहे हैं जिनके पोस्ट पर लिखा है, ‘सही और गलत के बीच है राजनीति’।

आपका बता दें कि ‘तांडव’ 15 जनवरी को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ की जाएगी। इससे पहले टीज़र जारी कर दिया गया है जिसमें दिखाया गया है कि, ‘किसी भी देश के अंतर राजनीति कितना महत्व रखती है। कैसे एक देश का जो प्रधानमंत्री होता है वही राजा होता है। इस सीरीज़ में सैफ लीड रोल में नज़र आएंगे जो कि एक राजनेता का किरदार निभाने वाले हैं’।

वहीं सैफ, सुनील, डिम्पल और तिग्मांशु के अलावा ‘तांडव’ में डीनो मोरिया, कुमुद मिश्रा, गौहर खान, अमयरा दस्तूर, सराह जेन डायस, संध्या मृदुल, अनूप सोनी, हितेन तेजवानी, परेश पहूजा और शोनाली नागरानी भी नज़र आएंगे। अली अब्बास जफर के साथ ‘तांडव’ डिम्पल कपाडिया के लिए भी डिजिटल डेब्यू है।

Related Articles

Back to top button