ब्रेकिंग
पशुपालकों के लिए खुशखबरी! एमपी में अब सरकार खरीदेगी दूध, सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान Shocking Crime: पति की हैवानियत! चरित्र शंका में पत्नी को दी रूह कंपा देने वाली सजा, गंभीर हालत में ... Haryana BJP News: भाजपा नेता कौशल शर्मा को मिला मंत्री पद का दर्जा; संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी Government Update: जनगणना ड्यूटी से नदारद 289 अधिकारियों पर गिरेगी गाज, FIR दर्ज करने का आदेश जारी Tamil Nadu Elections 2026: 'थलापति' विजय का चला जादू; 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने कैसे ढहाए दिग्गजों ... Tamil Nadu Elections 2026: विजय की पार्टी TVK की धमाकेदार जीत; चेन्नई स्थित आवास पर डांस और गानों के... PM Modi on Bengal Results: 'हिंसा नहीं, विकास चाहिए'; बंगाल फतह के बाद प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं ... Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा...
देश

केजरीवाल सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को देगी मुफ्त वाईफाई

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सरहदों पर बैठे किसानों के लिए केजरीवाल सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी ने धरना स्थल पर मुफ्त वाई फाई लगवाने की घोषणा की है। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने मंगलवार को बताया कि सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए मुफ्त वाईफाई उपलब्ध कराने के लिए हॉटस्पॉट स्थापित किया जाएगा।

चड्ढा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह फैसला किसानों के सेवादार अरविंद केजरीवाल ने किया है। उन्होंने कहा, हमलोग चाहते हैं कि किसान अपने परिवार के साथ संपर्क में रहें। हमने फ्री वाईफाई हॉटस्पॉट के लिए कुछ जगहों की पहचान की है। यह अरविंद केजरीवाल और पार्टी की तरफ से एक पहल है।

चड्ढा ने कहा कि अगर मांग अधिक हुई ऐसे और हॉटस्पॉट लगाए जाएंगे। केंद्र के नए कृषि कानूनों को हटाने की मांग को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों से किसान दिल्ली की सीमाओं पर पिछले एक महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं। केजरीवाल और आम आदमी पार्टी किसानों का समर्थन कर रही है। इस महीने की शुरुआत में केजरीवाल ने सिंघू बॉर्डर का दौरा किया था और वहां इंतजामों का जायजा लिया था।

Related Articles

Back to top button