ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

त्राल बस स्टेंड पर ग्रेनेड हमला, 8 घायल; 3 दिन में तीसरा ग्रेनेड हमला

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर जिला पुलवामा के अवंतीपोरा में त्राल बस स्टैंड पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका है। इस हमले में 8 लोग घायल हुए हैं। हमले के बाद आतंकवादी घटनास्थल से भागने में सफल रहे। पिछले तीन दिनों के भीतर घाटी में यह तीसरा ग्रेनेड हमला है। इन सभी हमलों में एक सीआरपीएफ जवान समेत 9 लोग घायल हुए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार त्राल बस स्टैंड में पर यह ग्रेनेड आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाते हुए फेंका था। यह हादसा सुबह 11.20 बजे के आसपास हुआ।ग्रेनेड निशाने पर न गिरकर दूसरी ओर सड़क पर फट गया। इसकी चपेट में आने से वहां से गुजर रहे करीब 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रेनेड फटने के बाद बस स्टैंड पर अफरा-तफरी में माहोल व्याप्त हो गया। लोगों की चीख-पुकार शुरू हो गई। इस बीच मौके का फायदा उठाते हुए हमलावर आतंकी वहां से फरार हो गए। इस बीच सुरक्षाबलों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसओजी, सेना और सीआरपीएफ की अतिरिक्त टुकड़ियों ने इलाके की घेराबंदी करते हुए हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि पिछले तीन दिनों के भीतर कश्मीर घाटी में यह तीसरा ग्रेनेड हमला है। गत शुक्रवार शाम को आतंकवदियों ने श्रीनगर के बायपास क्षेत्र छनपोरा में स्थित एसएसबी कैंप के पास ग्रेनेड हमला किया था। हालांकि इस हमले में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। अधिकारियों के अनुसार आतंकवादियों ने एसएसबी की 14 बटालियन के कैंप पर ग्रेनेड हमला किया था। ग्रेनेड हमले की जानकारी मिलने के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने क्षेत्र की घेराबंदी करते हुए सर्च ऑपरेशन चलाया परंतु हमलावरों का कोई पता नहीं चला।

इससे एक दिन पहले यानी गत वीरवार को भी जिला अनंतनाग के संगम इलाके में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ की 90 बटालियन के गश्ती दल को निशाना बनाते हुए यूबीजीएल ग्रेनेड दागा था। इस हमले में सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया था। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां अब उसकी हालत बेहतर बताई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि कश्मीर घाटी में आतंकवादियों पर सुरक्षाबलों के कसते शिकंजे से वे बौखला गए हैं। यही वजह है कि उन्होंने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए अपने हमलों में वृद्धि की है। यह भी पता चला है कि पाकिस्तान में बैठे उनके आकाओं ने उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वह इन हमलों के दौरान आम लोगों के वहां मौजूद होने की परवाह भी न करें। यही वजह है कि आतंकवादी हमलों में अब आम लोग भी निशाना बन रहे हैं।

Related Articles

Back to top button