ब्रेकिंग
Namo Bharat News: दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत की 10 अतिरिक्त ट्रिप्स; अब और भी आसान होगा सफर Border Security News: घुसपैठ और तस्करी पर नकेल; अमित शाह ने जिला अधिकारियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी,... Modi Govt 12 Years: मोदी सरकार के केंद्र में 12 साल पूरे; भाजपा मनाएगी भव्य जश्न, 2047 का रोडमैप होग... Ayushman Bharat Delhi: दिल्ली में 7.72 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड जारी; 10 लाख तक का मिल रहा कैशले... Annapurna Bhandar Update: लक्ष्मी भंडार में गड़बड़ियों का दावा; बंगाल सरकार ने शुरू की नई स्कीम, जून स... TMC Leaders in Legal Trouble: ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ... Action Against Bhojpuri Singer: सम्राट चौधरी पर गाली-गलौज और अभद्र भाषा; पटना साइबर पुलिस ने गायक चु... CAT Stay on DGHS Chief Transfer: दिल्ली DGHS प्रमुख डॉ. वत्सला अग्रवाल के तबादले पर CAT की रोक; सरका... Supreme Court Verdict: एसआईआर की संवैधानिक वैधता पर कोर्ट का फैसला; अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'चुनाव आ... Lucknow Gangrape Case: यूपीएससी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार आरोपितों पर 25-25 हजार का ...
व्यापार

Sensex की टॉप-5 कंपनियों का 67,843 करोड़ रुपये बढ़ा एमकैप, HUL-RIL को हुा सबसे ज्यादा फायदा

Sensex Market Cap: शेयर मार्केट में पिछले हफ्ते भी काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. इस बीच सेंसेक्स की 5 कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट देखने को मिली है. वहीं, 5 कंपनियों का मार्केट बढ़ा है.

Sensex Market Cap: शेयर मार्केट (Stock Market) में पिछले हफ्ते भी काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. इस बीच सेंसेक्स की 5 कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट देखने को मिली है. वहीं, 5 कंपनियों का मार्केट बढ़ा है. मार्केट कैप में बीते सप्ताह 67,843.33 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई हैं. इस दौरान सबसे ज्यादा फायदा हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है.

किन कंपनियों का फिसला एम-कैप?आपको बता दें रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और एचडीएफसी (HDFC) के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई है. वहीं, दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इन्फोसिस, ICICI Bank, अडाणी ग्रीन एनर्जी और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के मार्केट कैप में गिरावट आई है.

HUL को हुआ सबसे ज्यादा फायदासमीक्षाधीन सप्ताह में हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 25,234.61 करोड़ रुपये बढ़कर 5,25,627.06 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इसके अलावा पूरे हफ्ते के कारोबार के बाद सबसे ज्यादा फायदे में हिंदुस्तान यूनिलीवर ही रही है.

रिलायंस-HDFC का भी बढ़ा एमकैपरिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 21,892.61 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 18,87,964.18 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. HDFC Bank की बाजार हैसियत 16,251.27 करोड़ रुपये बढ़कर 7,68,052.87 करोड़ रुपये तथा HDFC की 3,943.09 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,03,969.09 करोड़ रुपये पर पहुंच गई. भारती एयरटेल ने सप्ताह के दौरान 521.75 करोड़ रुपये जोड़े और उसका बाजार पूंजीकरण 4,06,245.26 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

TCS-Infosys को हुआ नुकसानइस रुख के उलट टीसीएस (TCS) की बाजार हैसियत 22,594.64 करोड़ रुपये घटकर 12,98,999.83 करोड़ रुपये रह गई. इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 7,474.58 करोड़ रुपये टूटकर 6,59,587.97 करोड़ रुपये पर आ गया. अडाणी ग्रीन का बाजार मूल्यांकन 172.04 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,51,577.84 करोड़ रुपये रह गया.

SBI-ICICI Bank का गिरा मार्केट कैपएसबीआई (SBI) के बाजार पूंजीकरण में 3,480.6 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,43,106.96 करोड़ रुपये पर आ गया. आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) की बाजार हैसियत 2,600.14 करोड़ रुपये घटकर 5,16,762.48 करोड़ रुपये रह गई.

टॉप-10 में रही ये कंपनियांइसके अलावा टॉप-10 कंपनियों की बात करें तो इस दौरान रिलायंस सबसे टॉप पर रही है. वहीं उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, अडाणी ग्रीन एनर्जी, एसबीआई, भारती एयरटेल और एचडीएफसी का स्थान रहा.

Related Articles

Back to top button