ब्रेकिंग
Jamui Minor Girl Harassment Case: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए जमुई कांड के आरोपी नंदन और हरेराम, अब त... Jitan Ram Manjhi on Jamui Case: 'सम्राट की सरकार किसी को बख्शेगी नहीं', जमुई एनकाउंटर पर बोले HAM सं... Jharkhand News: 'घरजमाई बनना व्यक्तिगत पसंद'; हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट का फैसला रखा बरकरार, जानिए पू... Rubella Outbreak Alert: जर्मन खसरा (रूबेला) की दस्तक से झारखंड में हड़कंप; रांची NHM में बना वार रूम... Jharkhand Crime: पाकुड़ में ग्राम प्रधान की बेरहमी से हत्या; टोना-टोटका के शक में रिश्तेदार ने टांगी... Ambedkar Nagar News: अंबेडकर नगर भूमाफिया बुलडोजर कांड; शासन तक पहुंची गूंज, पुलिसकर्मियों पर गिरी ग... Saharanpur BJP News: सहारनपुर में दलित कार्यकर्ता के घर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नबीन; अजब सिंह के स... BJP Campaign Strategy UP: जाति बनाम ध्रुवीकरण: यूपी में क्यों बढ़ी बीजेपी-संघ की चिंता? नितिन नबीन औ... HP High Court News: लंबे समय तक साथ रहने के आधार पर दूसरी पत्नी को नहीं कर सकते पेंशन से वंचित: हाईक... Kullu News: आनी उपमंडल में भीषण सड़क हादसा! अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; जाबोड़ा गांव के 4 युवक...
व्यापार

आधार से जुड़ी समस्या के लिए ऐसे पता करें नजदीकी आधार सेवा केंद्र, आसान हो जाएगा काम

Aadhaar Service Center: आधार सेवा केंद्र पर कॉल कर जानकारी लेने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना होता है, यह एक टोल फ्री नंबर होता है.

Aadhaar Service Center:सभी भारतीयों के लिए आधार कार्ड एक बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट होता है. हर जरूरी काम के लिए आधार कार्ड आईडी प्रूफ की तरह लगाया जाता है. बात स्कूल-कॉलेज में एडमिशन की हो या फिर पासपोर्ट जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट बनवाने की. हर जगह आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज की तरह काम आता है. ऐसे में अगर आपको आधार कार्ड से जुड़ी किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो आप नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाकर समस्या से निजात प् सकते हैं. अगर आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र के बारे में जानकारी नहीं है, तो आप आसानी से घर बैठे इसका पता कर सकते हैं.

UIDAI देता है सुविधा

आधार कार्ड की उपयोगिता आज के समय में बहुत ज्यादा है, ऐसे में इसे हमेशा अपडेट रखना भी बेहद जरूरी है. आपको बता दें कि UIDAI आपको अपनी निजी जानकारी अपडेट करने की सुविधा भी देता है. अगर आपको लगता है कि आपकी जानकारी गलत दर्ज हो गई है तो आप इसे अपडेट कर सकते हैं. ऐसे में आपको आपके घर के पास नजदीकी आधार सेवा केंद्र का पता होना भी बेहद जरूरी है.

UIDAI ने दी थी जानकारी

आधार हेल्प सेंटर ने अपने आधिकारीक ट्विटर हैंडल से ट्वीट के जरिए ये जानकारी दी थी कि अगर आप अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र का पता करना चाहते हैं, तो टोल फ्री नंबर 1947 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा आप mAadhaar App के जरिए भी सेवा केंद्र का पता लगा सकते हैं.

ये है कॉल का समय

यह नंबर पूरी तरह टोल फ्री है, यहां आपको कॉल कर जानकारी लेने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना होता है. वहीं यहां आप कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव से सोमवार से शनिवार तक सुबह 7 बजे से लेकर रात 11 बजे तक कभी भी बात कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button