ब्रेकिंग
Ganga Dussehra Haridwar: हरिद्वार में गंगा दशहरा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब; हर की पैड़ी पर लगी... Palwal Rajak Case: पलक रजक मौत मामले में आरोपी पति अमित का सरेंडर; सास और देवर अब भी फरार Falta Bypoll Result: फालता में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत; देबांग्शु पांडा ने 1.09 लाख वोटों से दर्ज की ... Raigad Scorpio Accident: अम्बेनाली घाट में 700 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो; सतारा के 8 युवकों क... Divya Sharma Case: पूर्व जिला जज की बहू दिव्या शर्मा मौत मामला; आज सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट और जिला ... Weather Update: आज से शुरू हुआ 'नौतपा', दिल्ली में छाएंगे बादल; यूपी के 10 जिलों में भीषण हीटवेव का ... Ludhiana News: जनगणना ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज; नगर निगम ने वेतन रोकने की सिफ... Sonipat Encounter: सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन शूटर गिरफ्तार; हिस्ट्रीशीटर नीरज कातिया हत्या... Yamunanagar Toll Plaza: यमुनानगर में ग्रामीणों ने किया टोल प्लाजा जाम; स्थानीय लोगों के लिए की टोल फ... Kurukshetra Horrific Crime: कुरुक्षेत्र के पास मां ने 21 महीने की मासूम बेटी के पेट में चाकू घोंपकर ...
देश

मैंने इस्तीफा दिया, पार्टी जल्द तय करे कौन होगा नया अध्यक्ष : राहुल गांधी

नई दिल्ली। कंग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी किसी के मनाए नहीं मान रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर से साफ कर दिया है कि पार्टी जल्द से जल्द नया अध्यक्ष चुने। इससे पहले कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों अशोक गहलोत और कमलनाथ ने राहुल गांधी के साथ मुलाकात कर उन्हें अपने पद पर बने रहने की अपील की थी लेकिन राहुल नहीं माने

बुधवार को उन्होंने एक बयान में कहा कि, ‘पार्टी बिना किसी देरी के जल्द से जल्द नए अध्यक्ष का चुनाव करे। मैं इस पूरी प्रक्रिया का हिस्सा नहीं हूं। मैंने पहले ही अपना इस्तीफा सौंप दिया है और अब मैं पार्टी का अध्यक्ष नहीं हूं। कांग्रेस वर्किंग कमेटी जल्द बैठक कर नया अध्यक्ष चुने।’

ANI

@ANI

Rahul Gandhi: Party should decide on the new president quickly without further delay, I’m nowhere in this process. I have already submitted my resignation and I am no longer the party president. CWC should convene a meeting at the earliest and decide.

View image on Twitter
120 people are talking about this

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष के आवास 12 तुगलक लेन पर मुख्यमंत्रियों की करीब दो घंटे हुई बैठक के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राहुल से अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए अपने-अपने इस्तीफे की पेशकश दोहराई। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह फैसले पर अडिग हैं और कई बार साफ कर चुके हैं।

राहुल को मनाने के साथ चेहरे की तलाश, शिंदे और गहलोत आगे

इस्तीफे पर अडिग कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मनाने की चल रही कवायद के बीच पार्टी में उनके उत्तराधिकारी की तलाश भी शुरू हो गई है। अभी चल रही चर्चाओं में तीन नेताओं के नाम सामने आए हैं। इन तीन नेताओं में मल्लिकार्जुन खड़गे, सुशील कुमार शिंदे और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शामिल हैं।

आमूल-चूल बदलाव के प्रयास में जुटी कांग्रेस अब इस सवाल का भी हल तलाश रही है कि राहुल की जगह कौन लेगा। इसी क्रम में जिन तीन नेताओं के नाम सामने आए हैं, उनमें शिंदे भी शामिल हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिंदे अनुभवी और नेहरू-गांधी परिवार के भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button