ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
देश

तमिलनाडु : AIADMK ने की मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा, पलानीस्वामी के नामक काे मिली मंजूरी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी आमागी विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ पार्टी  अन्ना द्रविड मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होगें। अन्नाद्रमुक की जनरल काउंसिल ने पलानीस्वामी के आगामी चार महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव में पुन: मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार होने के पार्टी के फैसले की शनिवार को पुष्टि की। यहां उपनगर वन्नगरम में हुई बैठक में इस संबंध में एक प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।

इस मौके पर पार्टी  के समन्वयक एवं उप मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम और संयुक्त समन्वयक और मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने सहयोगियों के साथ सीट-साझा करने के समझौते को तय और अंतिम रूप देने और विजयी चुनावी रणनीति बनाने के लिए एक अन्य प्रस्ताव को मंजूरी दी। उल्लेखनीय है कि पलानीस्वामी को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करने का प्रस्ताव तब आया है जब अन्नाद्रमुक की प्रमुख सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक अलग रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा भाजपा आलाकमान द्वारा की जाने की बात कही।

सूत्रों के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री जी के वासन की अगुवाई वाली तमिल मनिला कांग्रेस (टीएमसी) को छोड़कर अन्नाद्रमुक के अन्य सहयोगी पीएमके और अभिनेता विजयकांत के नेतृत्व वाली डीएमडीके ने अभी तक पलानस्वामी को मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में स्वीकार करने की आधिकारिक घोषणा की है।  पन्नीरसेल्वम और पलानीस्वामी यह पुष्टि कर चुके हैं कि केंद्रीय गृह मंत्री अमीर शाह की उपस्थिति में भाजपा के साथ अन्नाद्रमुक का गठबंधन विधानसभा चुनाव में जारी रहेगा।

गौरतलब है कि पलानीस्वामी की ओर से पिछले साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव में पार्टी का मार्गदर्शन करने के लिए 11 सदस्यीय संचालन समिति के गठन की घोषणा की गई थी, जिसमें छह सदस्य उनके और पांच श्री पन्नीरसेल्वम की ओर से शामिल हैं। इसी दौरान पन्नीरसेल्वम ने औपचारिक रूप से अन्नाद्रमुक की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि‘’मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमारे प्रिय भाई पलानीस्वामी 2021 विधानसभा चुनाव में अन्ना द्रमुक के विजयी मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे।

Related Articles

Back to top button