ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला...
विदेश

लेबर पार्टी ने खालिस्तान समर्थक की उम्मीदवारी की रद, दबिंदरजीत पर आतंकियों से रिश्ते रखने का आरोप

लंदन। ब्रिटेन में विपक्षी लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ने दबिंदरजीत सिंह सिद्धू को पार्टी का उम्मीदवार बनाने का फैसला रद कर दिया है। दबिंदरजीत को खालिस्तान समर्थक अलगाववादी माना जाता है। उन पर आतंकियों से रिश्ते रखने का भी आरोप है। दबिंदर ने खुद पर लगे आरोप को गलत बताया है।

संसद में लेबर पार्टी के प्रतिनिधि बनने के लिए घोषित सूची से नाम हटाया गया

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में अलग खालिस्तान राष्ट्र बनाने की मांग से जुड़े रहे दबिंदरजीत सिंह का नाम संसद में लेबर पार्टी के प्रतिनिधि बनने के लिए घोषित होने वाले छह नामों में शामिल था, लेकिन पार्टी नेता कीर स्टार्मर ने उनका नाम उस सूची से हटा दिया। यह कदम हाउस ऑफ लॉर्ड्स अप्वाइंटमेंट्स कमीशन के सुरक्षा संबंधी सुझाव के बाद उठाया गया।

प्रतिबंधित संगठन के सदस्य थे दबिंदरजीत

लेबर पार्टी के सूत्रों के अनुसार दबिंदर के संबंध में एक सूचना यह भी प्राप्त हुई थी कि वह 2008 में इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (आइएसवाईएफ) के सदस्य थे। इस संगठन पर गृह मंत्रालय की चेतावनी के बाद प्रतिबंध लगा दिया गया था। चेतावनी में कहा गया था कि इस संगठन के सदस्य राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पहुंचा सकते हैं।

लेबर पार्टी के एक सांसद ने कहा- दबिंदर का मामला निपटाया जाना चाहिए

यह सूचना आने के बाद दबिंदर को जानने वाले लेबर पार्टी के एक सांसद ने कहा, उनका (दबिंदर का) का मामला निपटाया जाना चाहिए। जबकि दबिंदर के एक मित्र ने उनके आइएसवाईएफ का सदस्य होने से इन्कार किया। कहा कि वह शांतिपूर्ण ढंग से खालिस्तान के लिए चलने वाले आंदोलन का समर्थन करते हैं, न कि हिंसात्मक तरीके से। सिख फेडरेशन यूके ने दबिंदर के खिलाफ घृणास्पद प्रचार की निंदा की है।

Related Articles

Back to top button