ब्रेकिंग
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे... पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धारा 24(2) का सहारा लेकर नहीं खोले जा सकते दशकों पुराने भू... राज्यसभा में उठी गुरुग्राम में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की मांग! सांसद संजय भाटिया ने 'टॉवर ऑफ जस्टिस' क...
विदेश

कोविड-19 से कनाडा के इस राज्य में नाजुक हालात, कई ICU मरीजों को पड़ सकता मारना

मांट्रियलः कनाडा के राज्य क्यूबेक में लोगों को कोरोना वायरस महामारी के कारण अब तक के सबसे खराब दौर का सामना करना पड़ सकता है। राज्य के मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि मांट्रियल अस्पताल की स्थिति यह है कि डाक्टरों और नर्सों को यह चुनना पड़ सकता है कि किन लोगों को मरने दिया जाए और किसको को बचाया जाए। उन्होंने कहा कि हालात यह बन रहे हैं कि गंभीर रोगियों (जो बच न सकें) वाले आई. सी. यू. मरीजों को वैंटीलेटर से हटाया जा सकता है, जिससे किसी दूसरे की जान बचाई जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखें, खासकर 65 साल से अधिक उम्र के लोग। क्योंकि कोविड -19 संक्रमण के कारण इनके अस्पताल में दाखिलल होने की संभावना अधिक है। उन्होंने कहा कि स्थिति बहुत नाजुक है, खासकर ग्रेटर मांट्रियल क्षेत्र में। सोमवार दोपहर मांट्रियल में ताजा कोविड -19 अपडेट में मुख्यमंत्री फ्रेंकोइस लेगलौट ने कहा,”हमारे एमरजैंसी वार्डों पर दबाव है, सर्जरियों को रोकना पड़ेगा। मैं जानता हूं लोग समझेंगे।” उन्होंने कहा कि राज्य भर के अस्पतालों में 1,436 कोविड -19 पॉजिटिव मरीज हैं और बहुत से अस्पतालों में जगह नहीं है, खासकर मांट्रियल क्षेत्र में।

Related Articles

Back to top button