ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क...
विदेश

मेटल डिटेक्टर से गुजरने से मना करने पर लगेगा जुर्माना, यूएस कैपिटल में हिंसा के बाद चौकस इंतजाम

वाशिंगटन। पिछले सप्ताह यूएस कैपिटल में हुए हिंसा के बाद जो भी सांसद मेटल डिटेक्टर से प्रवेश के लिए इनकार करते हैं उनपर जुर्माना लगाया जाएगा। यह जानकारी बुधवार को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की प्रवक्ता नैंसी पेलोसी (Speaker Nancy Pelosi) ने दी।

पहली बार इस अपराध के लिए 5000 डॉलर का जुर्माना लगाया जाएगा और यही अपराध दोहराने पर 10 हजार डॉलर का जुर्माना लगेगा। जुर्माने की राशि सांसदों के वेतन से काटी जाएगी। पेलोसी ने कहा, ‘यह कदम आवश्यक है, लेकिन पीपुल्स हाउस का चैंबर सुरक्षित रहेगा जो जरूरी है।

6 जनवरी को यूएस कैपिटल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने हमला किया था। उस वक्त  अगले निर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की जीत पर आधिकारिक मंजूरी के लिए बैठक चल रही थी। इस हिंसा में 5 लोगों की मौत हो गई थी। पहली बार यूएस हाउस के प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। सालों से कैपिटल व अन्य फेडरल बिल्डिंग में स्टाफ व आगंतुकों के प्रवेश के लिए  मैग्नेटोमीटर (Magnetometers) का इस्तेमाल होता रहा है।

Related Articles

Back to top button