ब्रेकिंग
नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से तबाही: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने ज... कांकेर में भालुओं का भीषण आतंक: घरों में घुस रहे जंगली भालू, एक दरवाजे में लग रहे 7 ताले; 5 साल में ... बिलासपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू; रायपुर, दुर्ग, गोंदिया होकर चलेगी ट्रे... रायपुर सेंट्रल जेल: रक्षाबंधन पर बंदियों से मिल सकेंगी बहनें; 100 ग्राम मिठाई की अनुमति, मोबाइल-पर्स... रायपुर में ₹16 लाख के सरकारी राशन का गबन: जोरा में राशन दुकान संचालक टोपेश्वर साहू गिरफ्तार, 389 क्व... छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरणों की घोषणा: 82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला गरमाया: नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र सागर-रीवा-शहडोल संभाग में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; टीकमगढ़ में नाले उफान पर, भोपाल में सीजन कोटे क... इंदौर में रेलवे में TTE बनवाने के नाम पर चूड़ी कारोबारी से ₹18.50 लाख की ठगी: पत्नी और ससुराल पक्ष प... इंदौर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में अचानक धंसी सड़क: वाल्मीकि बस्ती में हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा, वाहन चाल...
देश

हुर्रियत नेता गुलाम अहमद गुलजार पर PSA के तहत मामला दर्ज

श्रीनगरः जम्मू एवं कश्मीर में प्रशासन ने गुरुवार को अलगाववादी संगठन हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता गुलाम अहमद गुलजार पर सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत मामला दर्ज कर दिया और उन्हें उधमपुर जेल में स्थानांतरित कर दिया गया।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि सैयद अली शाह गिलानी के नेतृत्व वाले अलगाववादी संगठन हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता गुलजार पर पीएसए के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में उधमपुर जिला जेल भेज दिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने कहा, ‘‘उन पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाली गतिविधियों और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के लिए मामला दर्ज किया गया है।’’उन्हें 15 जून को श्रीनगर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था।पीएसए का कठोर कानून प्रशासन को किसी भी व्यक्ति को बिना किसी न्यायिक दखल के दो वर्ष तक हिरासत में रखने का अधिकार देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button