ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

टीम इंडिया के फैंस के लिए गुड न्यूज, इंग्लैंड के खिलाफ मौजूद रह सकते हैं 50 प्रतिशत दर्शक

नई दिल्ली। भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली जीत के जश्न में डूबे फैंस के लिए एक और अच्छी खबर है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली सीरीज के दौरान दर्शकों को मैच देखने के लिए स्टेडियम में आने की इजाजत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक जैसे ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान सीमित संख्या में दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति मिली थी वैसे ही भारत में भी हो सकता है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के शीर्ष अधिकारी इंग्लैंड के खिलाफ चेपक और नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम में होने वाले टेस्ट मैचों में स्टेडियम की कुल क्षमता के 50 प्रतिशत दर्शकों को प्रवेश की अनुमति देने पर सोच रहे हैं। पांच फरवरी से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट चेन्नई के चेपक स्टेडियम में होंगे, जबकि बाकी दो टेस्ट अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेले जाएंगे।

बोर्ड के एक सीनियर सूत्र ने कहा, ‘फिलहाल हम टेस्ट मैचों के लिए 50 प्रतिशत दर्शकों को अनुमति दे सकते हैं। बीसीसीआइ दोनों प्रदेश संघों और स्वास्थ्य अधिकारियों से बात कर रहा है।’ बीसीसीआइ कोरोना मामलों पर भी नजर रखे हुए है और चेन्नई या अहमदाबाद में मामले बढ़ने पर फैसला बदला भी जा सकता है। सूत्र ने कहा, ‘अगर जरूरी सावधानियों के साथ 50 प्रतिशत दर्शकों को अनुमति दी जाती है जो यह संकेत होगा कि आइपीएल के दौरान दर्शकों को प्रवेश दिया जा सकता है।’

इस बीच इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड पहले दो टेस्ट के लिए टीम का चयन गुरुवार को करेगा। पहली बार खिलाडि़यों के कार्यभार को ध्यान में रखकर पूरी सीरीज के लिए टीम का एलान नहीं किया जा रहा है। चेन्नई और अहमदाबाद में दो अलग-अलग बायो-बबल (कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षित माहौल) बनाए जाएंग और टीमें चार्टर्ड फ्लाइट से यात्रा करेंगी।

Related Articles

Back to top button