ब्रेकिंग
Google Gemini New Features: जेमिनी में जुड़े नए 'Thinking Levels'; भारत में भी उपलब्ध, जानें क्या है ... Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का...
खेल

SBI का Debit Card इस्‍तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, ऐसे लेनदेन के लिए अनिवार्य होगा PAN Card लिंक कराना

नई दिल्ली। अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहक हैं तो यह खबर आपके काम की है। देश के पब्लिक सेक्टर के सबसे बड़े बैंक ने ट्वीट कर अपने ग्राहकों से कहा है कि अगर उन्हें इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन में दिक्कत पेश आ रही है तो फटाफट अपने पैन कार्ड से जुड़ा विवरण बैंक अकाउंट में अपडेट करा लें। बैंक ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा है, ”अंतरराष्ट्रीय लेनदेन में परेशानी हो रही है? एसबीआई डेबिट कार्ड के जरिए बिना किसी दिक्कत के फॉरेन ट्रांजैक्शन के लिए अपना पैन डिटेल्स बैंक के रिकॉर्ड के साथ अपडेट करा लीजिए।”

इस ट्वीट के साथ बैंक ने एक फोटो भी अटैच की है। इस फोटो पर अंकित है कि एटीएम, पीओएस/ ई-कॉमर्स के जरिए इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन के लिए अपने एसबीआई डेबिट कार्ड के इस्तेमाल के लिए कृपया अपने पैन विवरण बैंक में अपडेट करा लीजिए।

एसबीआई अकाउंट में कैसे अपडेट करा सकते हैं पैन कार्ड (How to Link PAN Card with SBI Account)

बैंकबाजार.कॉम के मुताबिक कोई भी एसबीआई ग्राहक ऑफलाइन या ऑनलाइन दोनों माध्यमों से एसबीआई अकाउंट के साथ पैन कार्ड लिंक करा सकता है। अकाउंट के साथ पैन को लिंक कराने के लिए www.onlinesbi.com पर जाकर ‘My Accounts’ ऑप्शन के नीचे Profile-Pan Registration पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। नए पेज पर अपने अकाउंट नंबर को चुनें और उसके बाद पैन नंबर प्रविष्ट करें। इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर आप अपने अकाउंट नंबर में पैन नंबर लिंक करा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button