ब्रेकिंग
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सलमान खान ने ही कराई थी सोनाक्षी-जहीर की मुलाकात, पढ़ें 7 साल की डेटिंग... Omkareshwar Rescue: 'वर्दी की परवाह किए बिना नदी में लगाई छलांग', ओंकारेश्वर में देवदूत बने SDRF जवा... Kanwar Yatra 2026: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस सख्त, 348 DJ संचालकों को भेजा नोटिस Noida Fake Call Center Bust: नोएडा में करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 गिरफ्... Deepika Padukone Pregnancy: 7 महीने की प्रेग्नेंसी में 'राका' की शूटिंग कर रहीं दीपिका, एक्शन सीन्स ... Cyber Crime News: यूपी में 17 अवैध कॉल सेंटर्स का भंडाफोड़, 7 दिनों के ऑपरेशन में पुलिस के हत्थे चढ़... Singhu Border Hit and Run: दिल्ली में हिट-एंड-रन! ट्रैफिक पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत, 2 आरोपी गिरफ... Rahul Gandhi on Paper Leak: 'देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर', राहुल गांधी का उत्तराखंड की ... Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में द... NEET UG 2026 Result: NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने ऑल इंडिया टॉपर
देश

खेल-खेल में कार में बंद हुआ 3 साल का बच्‍चा, पुलिसकर्मी ने शीशा तोड़ निकाला बाहर

कई बार मां-बाप अपने काम में इतने बिजी हो जाते हैं कि बच्चे कहां हैं, क्या कर रहे हैं इसके लेकर वे बेपरवाह हो जाते हैं। गुजरात के सूरत में एक ऐसी घटना सामने आई है जो मां-बाप के लिए सबक है। सूरत में एक तीन साल का बच्चा खेलता-खेलता कार में बंद हो गया, जब इसकी खबर माता-पिता को पता चली तो वे डर गए। एक पुलिसकर्मी ने मौके पर पहुंचकर बच्‍चे की जान बचाई। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। यह मामला सूरत के साईं समरपान सोसायटी उघना क्षेत्र का है।

सोसाइटी में एक वैगनआर कार खड़ी थी, कार के पास एक तीन साल का बच्चा खेल रहा था। खेलते-खेलते बच्चा कार के अंदर जाकर बैठ गया और दरवाजा बंद कर लिया। बच्चा कार के अंदर फंसा गया जिसके बाद इलाके में दहशत हो गई। तभी एक पुलिसकर्मी गश्त पर था, भीड़ इकट्ठी हुई देख पीआई मौके पर पहुंचे तो देखा कि बच्‍चे के पिता उसे बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिसकर्मी ने पहले भीड़ को वहां से हटाया और इसके बाद वैगनआर का शीशा तोड़ा और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला।

Related Articles

Back to top button