ब्रेकिंग
Indore News: डिजिटल पेमेंट पर टैक्स की मार! इंदौर में व्यापारियों का प्रदर्शन, 10 लाख उपभोक्ताओं को ... Eco Friendly Ganesha: पीओपी को कहो ना! बुरहानपुर में बंट रही फिटकरी की गणेश प्रतिमाएं, पानी को शुद्ध... Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय... MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र... Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Savita Punia and Rajinder Singh: एशियन गेम्स में चमकेंगे सिरसा के सितारे, भारतीय पुरुष और महिला हॉकी...
देश

कुपवाड़ा में देवदूत बने सेना के जवान, भारी बर्फबारी के बीच जच्चा-बच्चा को ऐसे पहुंचाय

जम्मूः भारतीय सेना दुश्मन को धूल चटाने के साथ ही जरूरतमंदों की मदद का हर संभव प्रयास करती है। घाटी में भारतीय सेना के जवानों ने एक परिवार की मदद कर इस परंपरा को जारी रखा है। कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना के जवानों ने देवदूत बनकर जच्चा-बच्चा को भारी बर्फबारी उनके घर तक पहुंचाया। जवानों द्वारा की गई मदद से भावुक होकर नवजात के पिता ने उन्हें धन्यवाद दिया।

भारी बर्फबारी के बीच सेना के पास मदद के लिए फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उसकी पत्नी और नवजात बर्फ के तूफान में फंस गए हैं। आनन-फानन में घुटने तक बर्फ के बीच सेना के जवानों ने मां और नवजात को लगभग छह किलोमीटर पैदल चल सुरक्षित रूप से लालाब के सुदूर इलाके में उनके घर तक पहुंचाया।

बता दें कि सेना की 28-राष्ट्रीय राइफल्स के पास फारूक खसाना निवासी दारदपुरा लोलाब ने फोन कर मदद मांगी। फारूक ने बताया कि भारी बर्फबारी के कारण सभी सड़कों पर यातायात बाधित है। उसकी पत्नी और नवजात शिशु बर्फ के बर्फ में फंस गए हैं। सूचना मिलते ही बटालियन के जवान फारूक की मदद के लिए निकल पड़े। जवानों ने जच्चा-बच्चा को घुटने तक गहरी बर्फ में लगभग छह किलोमीटर तक लादकर सुरक्षित रूप से उनके घर तक पहुंचाया। सेना के जवानों द्वारा की गई मदद से भावुक होकर नवजात के पिता ने पूरे परिवार की तरफ से धन्यवाद दिया।

Related Articles

Back to top button