ब्रेकिंग
Jalandhar PNB News: जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में बड़ी वारदात; लॉकर से गायब हुआ सोना, बैंक की सुरक्... Ludhiana News: लुधियाना में अब AI से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी; नशा तस्करों और गैंगस्टरों पर पुलिस... Summer Vacation 2026: गर्मी की छुट्टियों में होमवर्क का बोझ; विद्यार्थियों की बढ़ी टेंशन, कैसे पूरा ... Chandigarh News: इंडिगो की फ्लाइट में धमाके की खबर से हड़कंप; सुरक्षित निकाले गए सभी यात्री, एयरपोर्... India-Pakistan News: भारत ने रिहा किए 4 पाकिस्तानी कैदी; अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते वतन वापसी Punjab News: पंजाब में गहरा सकता है दूध का संकट! वेरका कर्मचारियों ने किया 13 मई से हड़ताल का ऐलान Chandigarh Property Dealer Murder: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में नया मोड़; सामने आए सच ने पुलिस के भी... Amritsar Encounter: अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; वेरका फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ... Panjab University News: पंजाब यूनिवर्सिटी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन; सेमिनार हॉल बना इतिहास प्रेम... Vinesh Phogat News: भतीजी विनेश के समर्थन में उतरे महावीर फोगाट; बोले- विनेश की बातों में दम है, सच्...
मनोरंजन

Amitabh Bachchan ने पहना अब तक का सबसे अनोखा मास्क, बिग बी के बोलने के साथ ही जलने लगती है लाइट, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी लेटेस्ट अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करते हैं। बिग बी को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि उनके दिन की शुरुआत सोशल मीडिया पर पोस्ट के साथ ही होती है। इसी के साथ ही वह हर मौके पर अपने फैंस को बधाई देना नहीं भूलते। वहीं अमिताभ बच्चन ने 72वें गणतंत्र दिवस पर फैन्स को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वह एक अनोखे मास्क पहने नजर आए जिसका वीडियो सोशल​ मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर न सिर्फ बिग बी के फैंस बल्कि उनके नाती-नातिन अगस्त्या नंदा और नव्या नवेली नंदा का भी मजेदार रिएक्शन सामने आया है।

अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह एक मास्क पहने दिखाई दे रहे हैं। इस मास्क में एक हरे रंग की लाइट जलती नजर आ रही है। वहीं​ बिग बी जैसे-जैसे शब्दों का उच्चारण करते हैं, उस मस्क पर लगी लाइटें जलने लगती हैं और सामने वाले को एक्शन बताती है। अगर वह हंसते हैं तो लाइट्स अपने आप हंसने वाला रूप ले लेती है। इस मजेदार वीडियो में  अमिताभ बच्चन मास्क पहनकर बोलते हैं, ‘गणतंत्र दिवस की अनेक अनेक शुभकामनाएं।’

आपको बता दें कि महानाक के इस मास्क वाले वीडियो पर न सिर्फ उनके फैंस बल्कि उनकी नातिन नव्वा नवेली नंदा और नाती अगस्त्या नंदा भी कमेंट किया है। वो इस वीडियो को देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। दोनों ने अपने नाना के वीडियो पर रिएक्शन देते हुए आंखों से आंसू आते हुए हंसती हुई इमोजी बनाईं। वहीं, नव्या नवेली नंदा ने लिखा, ‘हा हा हा, बेहद शानदार। मुझे बहुत पसंद आया।’

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रेंट की बात करें ता वह जल्द ही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अलावा एक्टर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी राय और अक्किनेनी नागार्जुन लीडा रोल प्ले करते दिखेंगे। इसके अलावा बिग बी एक और फिल्म ‘झुंड’ में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button