ब्रेकिंग
गाजियाबाद के निवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में 3 की मौत व कई घा... अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में चंदा विवाद के बाद बड़ा बदलाव, IITian जगदीश आफले बने पहले सचिव NEET पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा एक्शन, स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में 13 आरोपियों के खिलाफ 20 हजार... जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा 'हिस्ट्रीशीटर' बताए ... दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को कैबिनेट मंजूरी, महिलाओं को हर माह मिलेंगे ₹2,5... सावन मास को लेकर महाकाल मंदिर में भस्म आरती का समय बदला, रोजाना सुबह 3 बजे और सोमवार को 2:30 बजे खुल... रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे ... पूर्वी दिल्ली की गीता कॉलोनी में अचानक झुकी 4 मंजिला जर्जर इमारत! खाली कराया गया, MCD ने घोषित किया ... UP चुनाव 2027 के लिए BSP का बड़ा दांव! आकाश आनंद 10 अगस्त से सादाबाद से शुरू करेंगे चुनावी अभियान बांसवाड़ा में भीषण सड़क हादसा! सेंट पॉल स्कूल की वैन खड़े ट्रक से टकराई; 1 मासूम की मौत, 8 बच्चे गंभ...
देश

कुलभूषण जाधव मामला: 17 जुलाई को फैसला सुना सकती है अंतरराष्ट्रीय अदालत

नई दिल्लीः अंतरराष्ट्रीय अदालत (आईसीजे) 17 जुलाई को भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव से संबंधित मामले पर अपना निर्णय सुना सकती हैं। जाधव पाकिस्तान की हिरासत में हैं और उन्हें मौत की सज़ा सुनाई गई है। भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त अधिकारी जाधव को पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने जासूसी और आतंकवाद के आरोप में अप्रैल 2017 में मौत की सज़ा सुनाई थी। इसके बाद भारत ने जाधव तक राजनयिक पहुंच नहीं देने को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ मई 2017 में आईसीजे का रूख किया था।

भारत ने 48 वर्षीय जाधव के खिलाफ पाकिस्तान की सैन्य अदालत के‘हास्यपद मुकदमे’ को भी चुनौती दी थी। आईसीजे ने 18 मई 2017 को पाकिस्तान को मामले का निर्णय आने तक जाधव की मौत की सज़ा की तामील पर भी रोक लगा दी थी। अंतरराष्ट्रीय अदालत ने फरवरी में चार दिन की सुनवाई की थी जिसमें भारत और पाकिस्तान दोनों ने अपनी अपनी दलीलें रखी थी।

भारत ने आईसीजे से जाधव की मौत की सज़ा को रद्द करने तथा उनकी तुरंत रिहाई का आदेश देने का अनुरोध किया है और कहा है कि पाकिस्तानी सैन्य अदालत का फैसला ‘हास्यपद मामले’पर आधारित है और वाजिब प्रक्रिया के न्यूनतम मानकों तक को संतुष्ट नहीं कर पाता है।
भारत ने कहा कि जाधव को ईरान से अगवा किया गया था जहां उनके कारोबारी हित हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने सवाल करने पर बताया कि आईसीजे इस महीने फैसला सुनाएगा। उन्होंने बताया कि तारीख का एलान आईसीजे करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button