ब्रेकिंग
Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज India vs West Indies Ranchi: 9 अक्टूबर को खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच को लेकर प्रशासन और JSCA सतर... Jharkhand Police Action: गिरिडीह में महिला से दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम ... Jamshedpur Police Action: उडिपी रेस्टोरेंट फायरिंग मामले में बड़ा पर्दाफाश, 5 लाख में हुई थी डील; मु... Jharkhand Political News: स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी गई अंतिम विदा, पैतृक गांव नेमरा के लिए रवाना हुआ...
मनोरंजन

Bigg Boss 14: अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक के निशाने पर आई राखी सावंत, मिला ये जवाब

नई दिल्लीl बिग बॉस 14 के गुरुवार के एपिसोड में रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला राखी सावंत को टारगेट करते हैंl इसपर राखी सावंत जवाब देते हुए अभिनव शुक्ला से कहती है कि वह उनका जीना हराम कर देंगीl बिग बॉस 14 में गुरुवार के एपिसोड में एक नया टास्क खेला जाता हैl इस बार राखी सावंत को रूबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला टारगेट करते हैंl इस बात की भनक राखी को लग जाती है और वह अभिनव शुक्ला से कहती है कि वह उनका जीना हराम कर देंगीl

वहीं रुबीना को स्विमिंग पूल में गिरते हुए देखा जा सकता हैl इसके बाद उन्हें बचाने के लिए अली गोनी आते हैं। रूबीना दिलैक अभिनव शुक्ला से कहती है कि वह राखी का खेल खराब कर देंl अभिनव शुक्ला नियम उल्लंघन करते हैं और राजा बन जाते हैंl इसके बाद रुबीना अभिनव शुक्ला से कहती है कि वह राखी सावंत को परेशान करेंl इस बात का पता राखी को चल जाता हैl रुबीना तेल छुपा देती है ताकि राखी सावंत अभिनव शुक्ला की ऑयल मसाज न कर सकेl

हालांकि राखी सावंत को इस बात की जानकारी हो जाती है और वह उन्हें चेतावनी भी देती हैl इसके पहले राहुल वैद्य निकिता तंबोली से कहते है कि किसी ने उनका झाड़ू छुपा दिया हैl जब निक्की तंबोली राहुल से इस बारे में पूछती है कि किसने छुपाया हैl तब राहुल वैद्य नाम नहीं बताते हैंl इसके बाद वह गुस्सा हो जाती है और राहुल को याद दिलाती है कि कॉफी चुराने में उन्होंने राहुल की मदद की थीl इसके बाद निक्की तंबोली इस बात की जानकारी रुबीना दिलैक को देती है, जो उन्हें सलाह देती है कि राहुल के साथ नहीं घुलना-मिलना चाहिएl

अभिनव इस बात को लेकर दंग जाते है कि निक्की राहुल के साथ खेल रही है, जबकि वह पूरे दिन उनकी बुराई करती रही हैl राहुल से निक्की खुश नहीं होती है और वह झाड़ू छुपाने वाले का नाम पूछती रहती हैl वह रोने लगती है और कहती हैं कि वो खुश थी कि उनकी राहुल से बात नहीं हो रही थीl

Related Articles

Back to top button