ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
खेल

बजट में भी छाई टीम इंडिया,वित्त मंत्री ने किया ऑस्ट्रेलिया में मिली ऐतिहासित जीत का जिक्र

नई दिल्ली। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर मिली ऐतिहासिक जीत इस साल के बजट के दौरान भी खास तबज्जो दी गई। 1 फरवरी 2021 को दशत का पहला बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टीम इंडिया की शानदार जीत पर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे भारत की टीम ने मुश्किल परिस्थिति में भी दमदार प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित किया।

सीतारमण ने बजट पेश करने से पहले भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में मिली शानदार जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा, एक क्रिकेट प्रेमी देश होने के नाते जो खुशी हमें मिली है भारत की ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार सफलता से उसको याद किए बिना नहीं रह सकती हूं। यह दर्शाता है कि हमारे पास किस तरह की क्वालिटी है, खासकर हमारे युवाओं ने जिस तरह बाधाओं को पार करते हुए आगे आकर प्रदर्शन किया।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की थी। एडिलेड टेस्ट की दूसरी पारी में भारत महज 36 रन पर ऑलआउट हो गया था। इसके बाद भारत ने मेलबर्न में वापसी की और ब्रिसबेन टेस्ट में 329 रन का विशाल लक्ष्य हासिल कर सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया।

इस जीत के बाद भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम को बधाई दी थी। पीएम ने लिखा था, इस महीने, क्रिकेट पिच से भी बहुत अच्छी खबर मिली | हमारी क्रिकेट टीम ने शुरुआती दिक्कतों के बाद, शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती | हमारे खिलाड़ियों का hard work और teamwork प्रेरित करने वाला है।

Related Articles

Back to top button