ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल... हरिद्वार बनाम देवघर कांवड़ यात्रा: क्यों होती है दोनों की तुलना? समझें सामाजिक, भौगोलिक और प्रशासनिक...
खेल

कंगना रनोट ने रोहित शर्मा के ट्वीट पर की ‘अभद्र टिप्पणी’, विवाद के बाद हटाया गया ट्वीट

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट को बेबाक बयान के लिए जाना जाता है लेकिन कई बार वह सभ्यता की सीमा पार कर जाती हैं। गुरुवार को ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर रोहित शर्मा के ट्वीट पर जवाब देते हुए कंगना ने अभद्र टिप्पणी कर दी। हालांकि विवाद के बाद उन्होंने इसको हटा भी दिया।

रोहित ने 3 फरवरी को एक ट्वीट किया था जिसमें भारत की एकता के बारे में लिखा था। इसे पढ़ने के बाद कंगना के मन में ना जाने क्या ख्याल आया की इसपर जवाब देते हुए ऐसी बात लिख दी जो किसी भी भारतीय क्रिकेट फैन से अच्छा नहीं लगेगा। कंगना ने जो ट्वीट हटाया उसमें सभी भारतीय क्रिकेटर को धोबी का कुत्ता बता डाला था। कंगना के इस जवाब को ट्विटर ने हटा दिया साथ ही अभिनेत्री तापसी पन्नु के लिए किया गया उनका ट्वीट भी ट्विटर ने हरा दिया।

रोहित ने ट्वीट में लिखा था, जब हम सभी एक साथ मिलकर खड़े होते हैं तो भारत हमेशा ही ताकतवर होता है। इस वक्त समाधान निकालना ही हमारी जरूरत है। हमारे देश की बेहतरी में किसान हमेशा ही एक अहम भूमिका अदा करते हैं और मुझे उम्मीद है कि हर कोई उनकी यही भूमिका अदा करेगा साथ मिलकर समाधान निकालने में।

किसान आंदोलन में इंटरनेशनल मीडिया ने दखल दी पर भारतीय क्रिकेट तमाम दिग्गज हस्तियों ने अपनी बात रखते हुए भारत की एकता को लेकर ट्वीट किया है। भारतीय टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, मौजूदा कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, सुरेश रैना और तमाम क्रिकेटरों ने #IndiaTogether मूवमेंट का समर्थन किया है।

Related Articles

Back to top button