ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
खेल

इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ कितने रन बनाना चाहती है, कप्तान जो रूट ने किया खुलासा

चेन्नई। India vs England 1st Test: इंग्लैंड टीम के कप्तान जो रूट ने पहले दिन के खेल खत्म होने के बाद कहा कि उनकी नजरें भारत के खिलाफ किस स्कोर पर हैं। मैच के पहले दिन इंग्लैंड की टीम अच्छी स्थिति में थी और कप्तान रूट शतक बनाकर नाबाद थे। उन्होंने मैच के पहले दिन के खेल समाप्त होने के बाद कहा कि टीम पहली पारी में 600-700 रनों का स्कोर खड़ा करने की ओर देख रही है।

उन्होंने कहा, “हां, हम शनिवार को और ज्यादा अच्छा करने की ओर देख रहे हैं। मुझे थोड़ा हैमस्टि्रंग हुई, मैं विराट कोहली का धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मेरी मदद की। उन्होंने अच्छी खेल भावना का प्रदर्शन किया।” उन्होंने आगे कहा कि हम पहली पारी में सबसे अच्छा करने की ओर देख रहे हैं। अगर हम 600-700 रन बना पाए तो यह बहुत अच्छा रहेगा। हम शनिवार को भी पूरा दिन बल्लेबाजी कर सकते हैं, हो सकता है तीसरे दिन तक भी।

कप्तान जो रूट ने कहा, “अगर ऐसा हुआ तो चीजें बड़ी तेजी से हमारे पक्ष में आने लगेंगी। हालांकि आपको पता नहीं है कि क्या होगा।” अपने शतक पर रूट ने कहा कि यहां एक असामान्य दिखने वाली पिच है, लेकिन यह बहुत अच्छी तरह से खेली है। मैं बस पिच के अनुसार खुद को ढालने की कोशिश कर रहा था और इसकी उछाल को इस्तेमाल करना चाहता था। जैसे मैंने पिच को पढ़ लिया तो मेरे लिए बल्लेबाजी करना आसान हो गया।

रूट ने कहा कि अपने 100वें टेस्ट में शतक बनाना बेहद खास है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि मैं इसी लय को आगे भी जारी रखूंगा और इससे उपमहाद्वीप में एक बड़ा स्कोर बनाने में मदद मिलेगी। जो रूट ने लगातार तीन टेस्ट मैचों में शतक ठोका है। इससे पहले वे श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो शतक जड़ चुके हैं, जिसमें एक दोहरा शतक शामिल है।

Related Articles

Back to top button