ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
मनोरंजन

बेली डांस के लिए मशहूर नोरा फतेही कनाडा से सिर्फ 5 हजार रूपए लेकर आई ​थीं भारत, फिर ऐसे बनीं डांस क्वीन

नई दिल्ली। बॉलीवुड की फेमस डांसर और ‘दिलबर गर्ल’ नोरा फतेही के डांस का हर कोई दीवाना है। नोरा फतेही फिल्मों में आइटम सांग करने से लेकर डांस रियलिटी शो की जज भी बन चुकी हैं। अपने बेहतरीन डांस मूव्स के लिए जानी जाने वाली नोरा का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 6 फरवरी, 1992 को कनाडा में हुआ ​था। आज नोरा अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। नोरा एक एक्ट्रेस, डांसर होने के साथ ही एक मॉडल भी हैं। वह खासतौर से अपने बेली डांस के लिए जानी जाती हैं।

एक्टिंग और डांस के अलावा नोरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर उनके लाखों फैंस हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत फिल्म ‘रोरः  टाइगर ऑफ द सुंदरबन’ से की थी। इसके बाद उन्हें टॉलीवुड में भी कई मौके मिले। आज हम नोरा फतेही के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी लाइफ से जुड़ी कई खास बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानकर आप चौंक उठेंगे। तो चलिए जानते हैं…

1. नोरा फतेही मोरक्कन.कनाडाई डांसर, मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 2014 में फिल्म ‘रोरः  टाइगर ऑफ द सुंदरबन’ से शुरुआत करने के बाद कई तेलुगू फिल्मों में भी काम किया। नोरा की इन फिल्मों की लिस्ट में ‘बाहुबली’, ‘स्ट्रीट डांसर 3′ और ‘किक 2′ जैसी फिल्में भी शामिल होती हैं।

2. नोरा बिग बॉस 9 में नजर आ चुकी हैं।  सलमान खान के इस रियलिटी शो में आने के बाद ही नोरा काफी फेमस हुईं थीं। इसके बाद 2016 में एक और रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में नोरा ने डांस का अपना असली टैलेंट दिखाया।

3. नोरा फतेही इंग्लिश और हिन्दी के अलावा फ्रेंच और अरबी भी बोल सकती हैं।

 4.  नोरा सिर्फ एक शानदार डांसर ही नहीं हैं बल्कि मार्शियल आर्ट्स में भी ट्रेंड हैं।

5.  क्या आप जानते हैं कि नोरा फतेही एक्ट्रेस दिशा पाटनी की डांस टीचर भी रह चुकी हैं।

6. नोरा कई बड़े ब्रांड्स और विज्ञापनों में भी नज़र आ चुकी हैं।

7. नोरा सचिन तेंदुलकर की फैन और युवराज सिंह की फ्रेंड हैं। उन्हें क्रिकेट से काफी लगाव है।

8. नोरा फतेही जब कनाडा से इंडिया आई थीं, तब उनके पास महज 5000 रुपए थे।

9. हाल ही में नोरा का नया म्यूजिक वीडियो ‘छोड़ देंगे’ रिलीज हुआ है। वहीं कुछ ही दिनों पहले उनका गाना ‘नाच मेरी रानी‘ रिलीज हुआ था। इस गाने में उनके साथ गुरू रंधावा नजर आए थे। इस गाने ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाकर रख दिया था।

10. नोरा फतेही जल्द ही फिल्म ‘भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया’ में भी नजर आने वाली हैं।

Related Articles

Back to top button